आज का राशिफल , दिनांक 04 जून 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 04-06-2025 1:15:18 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 04 जून 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 04 जून 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (4 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। मनपसंद कार्य कर पाएंगे। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें।

वृषभ राशि - मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करना है, नहीं तो आपका पूरा दिन खराब होने की संभावना है। पुराने कार्यों को निपटाने में समय लग सकता है। लेकिन कार्य को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करें। धन निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि - नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। लाभ की संभावना है। भाग्य आपका साथ देगा। खुलकर फायदा उठाने का प्रयास करें। यात्रा के योग हैं। छात्रों के लिए दिन शुभ है। वैवाहिक प्रस्ताव आने की संभावना है।

कर्क राशि - आज आपका किसी कारणवश मन भावुक रह सकता है, लेकिन संयम बनाए रखें। शाम तक सबकुछ अच्छा हो जाएगा। पैसों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। दिन को यादगार बनाने के लिए यात्रा करें।

सिंह राशि - आज आप कार्यस्थल पर तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यादगार दिन दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। शत्रु हावी हो सकते हैं, इसलिए उनसे बचने का प्रयास करें।

कन्या राशि - आज आपके सामाजिक जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है। कोई रुका हुआ कार्य बनने की प्रबल संभावना है। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। जोखिम भरे कार्यों से बचें। दोस्तों से सरप्राइज मिल सकता है।

तुला राशि - आज आपके लिए धन लाभ के अच्छे योग हैं। व्यापार में विस्तार संभव है। पुराना व्यापार भी शुरुआत करने का प्लान बना सकते हैं। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। बेवजह किसी से बहस करने से बचें।

वृश्चिक राशि - कामकाज में लापरवाही न बरतें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालना आपके लिए बेहतर होगा। परिवार का साथ मनोबल बढ़ाएगा। चिंता करने से बचें। बड़ों का आदर-सम्मान करें।

धनु राशि - आज के दिन भाग्य आपके फेवर में है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई नया प्लान बन सकता है।

मकर राशि - आज आपको कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। इसका भरपूर लाभ उठाएं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धन निवेश के लिए शुभ समय नहीं है। इसलिए अभी किसी में निवेश करने से बचें।

कुंभ राशि - अगर आपके कुछ कार्य काफी समय से रुके हुए हैं तो उसमें आज गति आएगी। मित्रों से सहायता मिलेगी। शत्रुओं से सतर्क रहने की संभावना है। संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताएं।

मीन राशि - भावनाओं में बहने से बचें, साथ ही भावनात्मक निर्णय लेने से भी बचें। कोई पुराना मित्र मार्गदर्शन कर सकता है। उसकी बातों पर अमल करें। विद्यार्थियों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। कोई आपको खुशखबरी दे सकता है।

ताज़ा समाचार

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH