आज का राशिफल , दिनांक 02 जून 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 02-06-2025 1:33:59 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 02 जून 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 02 जून 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (2 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। धैर्य के साथ कार्य करें। आज का दिन बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान पर ध्यान दें।

वृषभ राशि - आज आपको धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अपने काम पर फोकस रखें।

मिथुन राशि - आज आपके लिए कोई नई योजना बन सकती है। कारोबार में लाभ के योग हैं। यात्रा सुखद होगी, साथ ही पारिवारिक जीवन सुखद बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी के बहकावे में आने से बचें।

कर्क राशि - भावनाओं में बहने से बचें। नहीं तो कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलें। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए कार्य की शुरुआत करने से पहले सोच विचार जरूर करें।

सिंह राशि - आज आपका कार्य को लेकर साहस बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घर पर स्वादिष्ट भोजन का इंतजाम हो सकता है। धन लाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पर भी भरोसा करने से बचें।

कन्या राशि - आज आपको धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। काम का बोझ बढ़ सकता है। इसलिए तनाव लेने से बचें। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। दूसरों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा।

तुला राशि - आज आपके लिए नई शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद होगी। तनाव लेने से बचें। धार्मिक आयोजन में भी शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि - आज आपको पुराने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपको परेशान करने की नीयत से कार्य करने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बल्कि खानपान पर ध्यान दें।

धनु राशि - आज आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी के बहकावे में आने से बचें। अपने विवेक का उपयोग करें।

मकर राशि - कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है बल्कि धैर्य और संयम के साथ काम करने का प्रयास करना है। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में खर्च संभव है। खरीदारी का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि - आज आपके लिए व्यापार संबंधित नए अवसर मिलेंगे। जिसमें लाभ की संभावना बन रही है। नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग हैं। यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। शाम का समय प्रेमी के साथ बीत सकता है।

मीन राशि - मन थोड़ा विचलित रह सकता है। लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कोई पुरानी चिंता समाप्त होगी। कहीं घूमने फिरने का प्लान बनेगा। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

ताज़ा समाचार

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH