छत्तीसगढ़ - शिक्षक सहित युवक और युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

धमतरी , 02-06-2025 1:20:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शिक्षक सहित युवक और युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

धमतरी 02 जून 2025 - शिक्षक सहित तीन लोगों की फांसी पर लटकी लाश मिली है। एक ही दिन में इस हादसे ने पुलिस भी सकते में है। घटना धमतरी जिले की है, जहां एक ही दिन में सरकारी शिक्षक, एक युवक और एक युवती ने फाँसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीनों ने अलग-अलग कारणों से आत्महत्या की है।

पहला मामला कुरूद थाना क्षेत्र के ड्रीम सिटी का है, जहां रहने वाले 35 वर्षीय टीकमचंद साहू की लाश नहर किनारे पेड़ से लटकी मिली। वह भखारा के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि टीकमचंद शराब की लत से परेशान थे। 30 मई को उन्होंने अपने पिता से शराब छोड़ने की बात कही और अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाने की बात कहकर घर से निकले थे। अगले दिन शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कन्हारपुरी रोड स्थित नहर के पास उनकी लाश पेड़ से लटकी देखी।

दूसरा मामला ग्राम खरतूली का है, जहां 30 वर्षीय झमेश्वर साहू की लाश तालाब किनारे पेड़ से लटकी मिली। जानकारी के अनुसार, झमेश्वर की शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन हाल ही में उनकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। जब झमेश्वर को पता चला कि वह महिला पचपेड़ी गांव में है, तो वह वहां पहुंचा और तालाब किनारे आत्महत्या कर ली।

तीसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, युवती की हाल ही में शादी तय हुई थी, लेकिन वह इससे मानसिक रूप से परेशान थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

तीनों घटनाओं ने धमतरी जिले में सनसनी फैला दी है। फिलहाल कुरूद और भखारा थाना पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्याओं के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH