पति के सामने पत्नी के साथ गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , पुलिस जांच में जुटी

झारखंड , 02-06-2025 12:57:12 AM
Anil Tamboli
पति के सामने पत्नी के साथ गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , पुलिस जांच में जुटी

बोकारो 02 जून 2025 - झारखंड के बोकारो जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति के सामने ही उसकी पत्नी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपती मजदूरी का काम करता है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। दुष्कर्म की यह घटना 29 मई की रात करीब 8.30 बजे की है। शुक्रवार को मामला प्रकाश में आया और देर रात तक पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सेक्टर-12 स्थित फोरलेन के बाद झारखंड सरकार की ओर से एक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यहां धनबाद जिला के महुदा थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता है और वहीं झोपड़ी बनाकर रहता है। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार था तो उसने अपनी पत्नी (36) को बुला लिया था। घटना तब हुई जब दंपती ढूंढीबाद सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहा था।

तभी रास्ते में सेक्टर-12ए स्थित एक स्कूल के पास चार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर दोनों को जबरन स्कूल की दीवार के अंदर खींचा गया। अपराधियों ने पहले पति को बंधक बनाया इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन शराब पिलाई गई। फिर चारों आरोपियों ने महिला के साथ पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह पति के बंधन खोले और सड़क पर पहुंचकर राहगीरों से मदद मांगी। सूचना मिलने पर सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को सदरअस्पताल में भर्ती कराया।

बोकारो एसपी हरविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। टेक्निकल सेल की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से एक आरोपी ऑटो चालक है और उसकी गाड़ी भी जब्त की गई है। पीड़ित दंपती अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी कर रहा था। महिला कुछ दिन पहले ही धनबाद के मधुबन से आई थी। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH