जांजगीर चाम्पा जिले के युवक ने कोरबा जिले के युवती की लूटी इज्जत , हुआ गिरफ्तार

कोरबा , 01-06-2025 6:42:44 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के युवक ने कोरबा जिले के युवती की लूटी इज्जत , हुआ गिरफ्तार

कोरबा 01 जून 2025 - युवक ने एक युवती को शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर दूसरी लड़की से चोरी-छिपे शादी कर ली। युवती को जैसे ही युवक की शादी की जानकारी मिली तो उसने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित युवती की ​शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की शादी के सात दिन बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला CSEB चौकी का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी भोजराम पटेल जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ी शंकर रीमाडीह का निवासी है। आरोपी पिता के दोस्त के घर आना जाना करता था और वहां उनकी बेटी से मुलाकात करता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इस नजदीकी का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती को शादी के झूठे वादों में फंसा लिया। इस बीच, आरोपी भोजराम ने वर्ष 2022 से 2023 के बीच उसे शादी का झांसा दिया और इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जब शादी की बात आई तो आरोपी बहानेबाज़ी करने लगा। इसी बीच, उसने दूसरी लड़की से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इस शादी को हुए अभी एक सप्ताह ही बीता था कि पीड़ित युवती को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद उसने 16 मई 2025 को पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

CSEB चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार चंद्राकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद आरोपी की तलाश की और उसे गृहग्राम से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी भोजराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2)(n) के तहत मामला दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH