आज का राशिफल , दिनांक 01 जून 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 01-06-2025 1:09:04 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 01 जून 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 01 जून 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार 01 जून 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर रात 09:36 तक कर्क राशि पर रहेगा, उसके बाद चंद्र देव सिंह राशि पर प्रवेश कर जाएंगे। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने मौजूदा ग्रह-गोचरों के आधार पर तैयार किया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि - आज आपके रिश्तों में मधुरता लौट सकती है और प्रेम जीवन में नया रंग भर सकता है। कुछ वित्तीय चुनौतियां सामने आ सकती हैं, जिनके लिए आपको अस्थायी उपाय अपनाने पड़ सकते हैं। पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, सावधानी रखें। मूड स्विंग संभव हैं, लेकिन किस्मत आज आपके पक्ष में है।

वृषभ राशि - आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बहस से बचें, खासकर अपने वरिष्ठों से। रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। सिरदर्द परेशान कर सकता है, इसलिए काम के बीच थोड़ा आराम ज़रूरी है। खान-पान का ध्यान रखें। वाणी पर आज नियंत्रण बहुत जरूरी है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि - आज आपके लिए मौके दस्तक दे सकते हैं। उनका स्वागत करें। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने से आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। निकट भविष्य में आर्थिक सुधार के संकेत हैं।

कर्क राशि - आज आप अपने आत्म-सम्मान का ध्यान रखें और बोलचाल में संयम बरतें। दोपहिया वाहन चलाने से परहेज करें। निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अनुकूल है। हेल्थ के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है।

सिंह राशि - आज कोई नया प्रोजेक्ट अच्छा मुनाफ़ा दे सकता है। अपने प्रिय के साथ भावनात्मक बातें शेयर करें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, क्योंकि गोपनीय बातें लीक हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर मानसिक थकावट से बचें।

कन्या राशि - आज कष्टों का अंत होता दिख रहा है। आज लिए गए निर्णय भविष्य में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। लव लाइफ में सुधार होगा और जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि - आज आप जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यह दिन ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है। स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन प्रेम जीवन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। धन के मामले में अनुकूलता है।

वृश्चिक राशि - आज पारिवारिक तनाव कार्यक्षमता पर असर डाल सकता है। आर्थिक रूप से आप किसी करीबी से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक तनाव हावी हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा, लेकिन यह भी गुजर जाएगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन चलते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करें।

धनु राशि - आज एक तरह खराब दिनचर्या को तोड़ने का अच्छा अवसर है। पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक दृष्टि से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। पीठ दर्द की संभावना है, इसलिए तनाव से दूर रहें और पर्याप्त विश्राम करें।

मकर राशि - आज सही मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें। यह नए निर्णय लेने का सही समय है। प्यार में लिया गया कोई फैसला आपके जीवन को नई दिशा देगा। आर्थिक स्थिरता की ओर बढ़ सकते हैं। वर्कप्लेस पर काम का दबाव रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि - आज पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत करते समय संतुलन बनाए रखें। पुराने अनुभवों से सीखना लाभकारी होगा। सेहत और धन की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। अभी किसी भी बड़े निवेश से बचना बेहतर होगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

मीन राशि - आज लिए गए निर्णय आपके भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं खानपान को लेकर सतर्क रहें। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नई चीजें आजमाने में झिझकें नहीं।धन की कमी से उदासी रह सकती है।

ताज़ा समाचार

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH