आज का राशिफल , दिनांक 30 मई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 30-05-2025 1:08:04 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 30 मई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 30 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (30 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी या व्यवसाय में कोई रुका हुआ काम आज गति पकड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। धन संबंधी मामलों में थोड़ी सतर्कता रखें। लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि - आज का दिन निर्णय लेने के लिए आपके फेवर में रहेगा। करियर में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें। जोखिम ले सकते हैं।

मिथुन राशि - मन में थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है, लेकिन शाम तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। छात्रों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक आयोजन पर जाने का प्लान बनेगा।

कर्क राशि - आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। दिन यादगार बन सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य है। किसी पुराने मित्र से सहायता मिल सकती है।

सिंह राशि - आपके अंदर की आज नेतृत्व क्षमता निखरेगी। किसी योजना में आपको बड़ी भूमिका मिल सकती है। व्यवसाय में नए ग्राहक बनने की संभावना है। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धैर्य के साथ कार्य करें।

कन्या राशि - आज का दिन आपका व्यवस्थित रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आपका पूर्ण होगा। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर नींद की कमी से बचें। धन बचाकर काम करने का प्रयास करें।

तुला राशि - समझदारी से काम लेने का दिन है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें, विशेषकर उधार-लेनदेन से बचें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पैसा आ सकता है।

वृश्चिक राशि - कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। लगने के साथ अपने कार्यों को समय पर पूरा करें। लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, शांत रहना बेहतर होगा। नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु राशि - यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। धार्मिक आयोजन पर जाने का प्लान बनेगा। मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

मकर राशि - आपको आज के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। कोई पुरानी योजना अब सफल हो सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। लेकिन आपको लगन के साथ कार्य को पूरा करना है।

कुंभ राशि - आपके मन में नए विचार आएंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ नया कर सकते हैं। दिन को यादगार बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। दिखावा करने से बचें।

मीन राशि - धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। मानसिक संतुलन बनाए रखें। कोशिश करें कि आज के दिन किसी को भी अपनी वाणी से चोंट न पहुंचाएं।

ताज़ा समाचार

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH