सक्ती - NH 49 बना ट्रैफिक विभाग के अवैध वसूली का अड्डा , हर दिन हो रही है डेढ़ से दो लाख की वसूली

सक्ती , 28-05-2025 2:01:48 AM
Anil Tamboli
सक्ती - NH 49 बना ट्रैफिक विभाग के अवैध वसूली का अड्डा , हर दिन हो रही है डेढ़ से दो लाख की वसूली

सक्ती 28 मई 2025 - सक्ती जिला गठन के बाद ट्रैफिक विभाग अस्तित्व में आया है इससे पहले यह विभाग जांजगीर चाम्पा जिले से संचालित होता था लेकिन अब सक्ती जिला बनने के बाद यहाँ यातायात प्रभारी की नियुक्ति हो गई है वर्तमान में ट्रैफिक प्रभारी का जिम्मा निरीक्षक कमल किशोर महतो साहब संभाल रहे है लेकिन वो अपने दायित्वों का निर्वहन कितनी ईमानदारी से कर रहे है या फिर अपने मातहतों से करा रहे अगर यह देखना हो तो नए NH-49 पर बाराद्वार से मसनिया के बीच आसानी से देखा जा सकता है। जँहा प्रभारी के संरक्षण और निर्देश पर यातायात के सिपाही दिन रात वसूली करने में लगे हुए है।

यातायात विभाग ने सक्ती के कंचनपुर फुलवारी चौक को वसूली का अड्डा बनाया हुआ है जँहा पर ट्रकों और मालवाहक वाहनों के दस्तावेज जांच के नाम पर उन्हें रोका जाता है। वाहन के रुकते ही एक आरक्षक दस्तावेज को लेकर गायब हो जाता है और जब वाहन का चालक दस्तावेज वापस मांगता है तब उससे सौदेबाजी की जाती है और सौदेबाजी की रकम 10 से 50 हजार तक होती है। यातायात विभाग का मुख्य टारगेट कोरबा , रायगढ़ और बिलासपुर से आने जाने वाले बड़े ट्रक और हायवा होता है जिनसे ये लोग मनमानी वसूली करते है।

बताया जा रहा है कि यातायात प्रभारी ने सिपाहियों को प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख की वसूली का टारगेट दिया हुआ है जिसमे से कुछ रकम सरकारी खजाने में जाता है और बाकी का आपस मे बंदरबांट कर लिया जाता है। यातायात विभाग की अवैध वसूली से भारी वाहनों के चालक और मालिक दोनो खासे परेशान है लेकिन वे यह सोच कर शिकायत नही कर रहे है कि उन्हें हर दिन इसी रास्ते पर चलना है और इसी बात का फायदा उठाकर ट्रैफिक विभाग इनसे लगातार वसूली करने में जुटा हुआ है।

यातायात प्रभारी के संरक्षण मिलने से सिपाहियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। एक समय ऐसा था कि कोई भी आरक्षक ट्रैफिक विभाग में नही जाना चाहता था लेकिन जब से अवैध वसूली का नया ट्रेंड शुरू हुआ है तब से यह विभाग मलाईदार बन गया है और अब इसमें जाने के लिए मानो होड़ सी मच गई है।

जानकारो की माने तो ट्रैफिक विभाग को नेसनल हायवे पर वाहनों की जांच का पावर ही नही है इसके बावजूद भी बाराद्वार से मसनिया के बीच यातायात विभाग के अवैध वसूली का कारोबार खुलेआम जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH