सक्ती - क्या TI महतो साहब के गाड़ी वापस करने पर रुक गई पुलिस विभाग की फिजूलखर्ची??

सक्ती , 27-05-2025 2:04:26 AM
Anil Tamboli
सक्ती - क्या TI महतो साहब के गाड़ी वापस करने पर रुक गई पुलिस विभाग की फिजूलखर्ची??

सक्ती 27 मई 2025 - इन दिनों निरीक्षक कमल किशोर महतो अपने डबल प्रभार को लेकर पुलिस विभाग सहित पूरे जिले में खूब चर्चा में है। आखिर TI महतो साहब चर्चा में हो भी क्यो ना आखिर सिंगल सैलरी में डबल काम जो कर रहे है। अपने सुस्त रवैये के लिए जाने जाने वाले पुलिस विभाग को कर्तब्य परायणता और चुस्ती फुर्ती देखनी हो तो निरीक्षक कमल किशोर महतो साहब को देखे जो डभरा थाने और यातायात थाने का प्रभार सरकारी रुपयों की फिजूलखर्ची करते हुए बखूबी संभाल रहे है।

दरअसल हमने लगातार खबर चलाया की निरीक्षक कमल किशोर महतो के द्वारा यातायात विभाग के लिए अधिग्रहित स्कॉर्पियो क्रमांक CG 11 BF 6958 दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसके बाद महतो साहब ने यातायात विभाग के लिए अधिग्रहित स्कॉर्पियो को छोड़ कर डभरा थाने की गाड़ी की सवारी करने लगे लेकिन हालात वही के वही रहे।

अब महतो साहब डभरा थाने की सरकारी वाहन से रोज सक्ती से डभरा आना जाना करते है यानी कि प्रतिमाह 15 से 20 हजार की सरकारी डीजल फूंकते है। ये फिजूलखर्ची तब तक जारी रहेगी जब तक निरीक्षक महतो साहब के पास डबल प्रभार रहेगा। अब यह समझ से बाहर है कि रक्षित केन्द्र में 05 निरीक्षक होने के बाद भी महतो साहब को दो महत्वपूर्ण थाने का प्रभारी क्यो बनाया गया है।

अब इसमें सरकारी रुपये की फिजूलखर्ची हो रही है तो उसमें निरीक्षक महतो साहब की क्या गलती वो तो बस आदेश का पालन कर रहे है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH