शादी के दो महीने बाद ससुराल से लाखों के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन , फोन कर पति को दी यह धमकी

उत्तर प्रदेश , 25/05/2025 2:38:21 PM
Anil Tamboli
शादी के दो महीने बाद ससुराल से लाखों के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन , फोन कर पति को दी यह धमकी

बरेली 25 मई 2025 - बरेली जिले में शादी के दो महीने बाद दुल्हन करीब 18 लाख के जेवर लेकर फरार हो गई और अब पति पर 50 लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। आरोप है कि ममेरे भाई से अवैध संबंधों के चलते दुल्हन ने यह सब किया। दूल्हे ने उसके खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुभाषनगर निवासी युवक का कहना है कि शादी डॉट कॉम पर परिचय के बाद मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की रहने वाली युवती से बारादरी क्षेत्र स्थित बारातघर में 11 मार्च 2024 को उनकी शादी हुई थी। यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्हें पता चला कि पत्नी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। वह छोटी-छोटी बातों पर आक्रोशित होकर मारपीट पर उतर आती थी। फिर शादी के पांच माह बाद 12 अगस्त 2024 को पत्नी घर में रखे करीब 18 लाख के जेवरात लेकर चली गई।

जब ससुराल वालों को फोन किया तो जानकारी हुई कि वह मायके पहुंची है। दल्हे का आरोप है कि वह पत्नी को लेने ससुराल गया तो उसके मामा के घर बुलाया गया। वहां पत्नी के ममेरे भाई ने पिस्तौल दिखाकर सादा कागज पर साइन कराए और धमकाया कि अब वह पत्नी को लेकर अलग रहें, अपने परिवार से कोई संबंध न रखें।

परिवार बचाने की खातिर सभी शर्तें मान लीं लेकिन पत्नी का व्यवहार फिर भी नहीं बदला।युवक का कहना है कि अब पत्नी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। उनका आरोप है कि पत्नी के अपने ममेरे भाई से अवैध संबंध हैं और वह उसी के साथ रहना चाहती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH