छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की तय हुई शादी तो प्रेमी ने ले ली जान, फिर फंदे पर लटका कर बताया खुदकुशी , ऐसे हुआ खुलासा

जशपुर , 25/05/2025 9:11:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की तय हुई शादी तो प्रेमी ने ले ली जान, फिर फंदे पर लटका कर बताया खुदकुशी , ऐसे हुआ खुलासा

जशपुर 24 मई 2025 - जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बटूंगा में एक माह पूर्व हुई एक युवती की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के प्रेमी प्रमोद राम को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपनी प्रेमिका प्रतिमा की गला दबाकर हत्या की और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर फांसी पर लटका दिया था।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी प्रमोद राम और मृतिका प्रतिमा के बीच प्रेम संबंध था। जब प्रमोद को पता चला कि प्रतिमा की शादी किसी और से तय हो गई है, तो वह आक्रोशित हो गया। गुस्से में उसने प्रतिमा की गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से शव को गांव के एक पेड़ पर लटका दिया।

जब घटना के बाद पुलिस ने शव का निरीक्षण किया, तो मृतिका के पैर में चोट के निशान देखे गए, जिससे पुलिस को शक हुआ। प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में मृत्यु को आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेषज्ञ मेडिकल टीम से पुनः शव परीक्षण कराया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।

बगीचा थाने में आरोपी प्रमोद राम के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 238(a) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH