पत्नी से झगड़ कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा , 80 फिट ऊँचे बिजली के टॉवर पर चढ़ कर देने लगा यह धमकी ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी से झगड़ कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा , 80 फिट ऊँचे बिजली के टॉवर पर चढ़ कर देने लगा यह धमकी ,,
बड़वानी 01 दिसम्बर 2020 - मध्य प्रदेश के बड़वानी में पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. ग्रामीणों ने जब ये नजारा देखा तो हैरान रह गये. गनीमत ये रही कि उस समय हाईटेंशन में करंट नहीं दौड़ रहा था. टावर पर 80 फीट ऊपर चढ़ा पति बार-बार अपनी पत्नी से बोल रहा था कि तुम मायके गईं तो कूद जाऊंगा. ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पति को समझा-बुझाकर नीचे उतारा जा सका।

 बड़वानी के बालसमुद पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम टमेला में एक घंटे तक चले ड्रामे से पुलिस और ग्रामीणों के पसीने छूट गये. गांव का ही रहने वाला मूलचंद पत्नी से झगड़े के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. करीब 80 फीट ऊंचाई पर चढ़े हुए इस युवक को जब देखा, तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. युवक को बार-बार नीचे उतरने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वो कह रहा था, कि पत्नी मायके गई, तो वो यहां से कूद जायेगा. वहीं पति की इस हरकत की जानकारी जब पत्नी को मिली तो वो भी मौके पर पहुंच गई. सूचना पर पुलिस भी ग्राम टमेला पहुंच गई।

युवक को टावर से उतारने के लिए समझाने का क्रम शुरू हो गया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा जा सका. बताया गया है कि युवक का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था. इस विवाद के दौरान पत्नी ने मायके जाने की धमकी दी. पत्नी के इस फैसले से नाराज युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया. गनीमत ये रही, कि उस समय तारों में करंट नहीं दौड़ रहा था, नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH