आज का राशिफल , दिनांक 24 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 24-05-2025 1:28:33 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 24 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 24 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (24 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कोशिश करें कि प्रेमी के साथ आज का दिन बीते। वित्तीय लाभ संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। सरप्राइज मिलने की संभावना है। प्रेम बढ़ेगा।

वृषभ राशि - आप आज अपना घरेलू काम-काज निपटाने पर ध्यान देंगे। समय पर आपका काम पूरा होगा। सामाजिक जुड़ाव आपका बढ़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपको प्रतिभा दिखाने का अच्छा समय है।

मिथुन राशि - आज आपको घर-परिवार से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश करने की प्लानिंग बना सकते हैं। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें। शत्रु हावी हो सकते हैं, उनसे सतर्क रहें। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

कर्क राशि - स्वार्थी लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। उनसे बचने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ की संभावना है। धन उधार देने से बचें। प्रेम जीवन अच्छा बीतेगा। अगर आपका कोई दोस्त अच्छी नौकरी में है तो आपके लिए कोई योजना ला सकता है। खरीदारी की प्लानिंग बना सकते हैं।

सिंह राशि - आज काम से जल्दी छुट्टी लेकर आप घर जा सकते हैं। जीवनसाथी व बच्चों के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी के मामलों में दखलंदाजी करने से बचें। लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। चिंता करने से बचें।

कन्या राशि - आज धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों पर ध्यान दे सकते हैं। अगर व्यापार करते हैं तो उसमें मुनाफा मिलने की संभावना है। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। किसी से वादा करने से बचें। खाली समय पर किताबें बढ़ें। कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है।

तुला राशि - आपका स्वास्थ्य काफी बढ़िया रहेगा। खानपान पर ध्यान दें। आपका स्वाभाव आज लोगों को काफी पसंद आ सकता है। दोस्त आपका साथ देंगे। विवादास्पद विषयों से दूरी बनाकर रहें। व्यवसाय शुरू करने को लेकर योजना बना सकते हैं। मदद के लिए आगे आने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि - लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। मानसिक तनाव संभव है। अप्रत्याशित खर्चों को लेकर आपके ऊपर दबाव बढ़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। उनका ख्याल रखें। रिश्तों में गर्मजोशी जरूरी है।

धनु राशि - आस-पास लोगों की मदद करें। दोस्तों का साथ मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। दिलचस्प बातें कोई आपसे शेयर कर सकता है। खुशी के पल बिताने का प्रयास करें। आज शरीर में अलग ही ऊर्जा बनी रहेगी।

मकर राशि - आर्थिक रूप से आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। पैसे कमाने के कई रास्ते आपके सामने आ सकते हैं। निवेश भी फायदेमंद रहेगा। घर का माहौल रोमांटिक रहेगा। अगर किसी के साथ आपके विचारों में मतभेद हो तो बात को बढ़ाने की वजाय शांत करने का प्रयास करें।

कुंभ राशि - दिन आपका खुशियों से भरा रह सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। नए जोश के साथ कार्य करेंगे तो लाभ मिलने की संभावना है। धन उधार देने से बचें। प्रेमी से फोन पर काफी बात हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सकारात्मक परिणाम आएंगे। 

मीन राशि - बच्चों के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। शारीरिक थकान मिटाने के लिए शाम के समय कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। तनाव दूर होगा। परिवार के साथ समय बिताएं। प्रेमी आपसे दिल की बात शेयर कर सकता है। दिन का भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH