आज का राशिफल , दिनांक 23 मई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 23-05-2025 1:19:26 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 23 मई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 23 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 23 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आपकी ईमानदारी को लेकर आज चर्चा हो सकती है। पैसे कमाने पर ध्यान दें। निराश होने की बजाय कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ अपनापन बढ़ेगा। निजी मामलों को गुप्त रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा।

वृषभ राशि - किसी बात को लेकर आपके घर में तनाव हो सकता है। इसे दूर करने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं को अपने तक ही सीमित रखें। शारीरिक समस्या न हो इसके लिए आप योग पर ध्यान दें। शराब जैसी चीजों से बचने का प्रयास करें। शत्रुओं को नजरअंदाज करें।

मिथुन राशि - कोई आपको आज परेशान कर सकता है। लेकिन आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। मानसिक रूप से एक्टिव रहने का प्रयास करें। सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहने के लिए दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। करियर में सफलता मिलने की संभावना है।

कर्क राशि - आपके जीवन में आज कोई प्रवेश कर सकता है। वह दोस्त या प्रेमी हो सकता है। सोच-विचार कर ही निर्णय लेने का प्रयास करें। बेवजह की चिंताओं से मुक्ति पाने के लिए कुछ चीजों को इग्नोर कर देना ही उचित रहेगा। व्यापार या शिक्षा में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि - आज आप दूसरों की सफलता को लेकर काफी खुशहाली भरा दिन बिता सकते हैं। अगर किसी ने आपको लंबे समय से पैसे उधार दिए हैं तो उसके पैसे चुकाने का प्रयास करें। परिवार आपके ऊपर गर्व महसूस कर सकता है।

कन्या राशि - आज आप दिन का भरपूर मजा लेने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी अभद्र टिप्पणी करने से बचें। खाली समय का उपयोग परिवार के साथ बिताकर करें।

तुला राशि - अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। योग आपको शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से संतुलित रहने में मदद कर सकता है। इसलिए योग पर ध्यान दें। शाम के समय मूड आपका बदल सकता है। लेकिन धन आने की वजह से सबकुछ सही हो जाएगा।

वृश्चिक राशि - आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहेगा। अगर किसी कारणवश आपको कुछ परेशानी होती है तो जल्द ही आराम मिलेगा। पैसे बेतहाशा खर्च करने से बचें। क्योंकि आगे आपको पैसों की समस्या हो सकती है। पुराने गाने आज आप सुनने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि - आप आज अपने किसी जटिल कार्य में छुटकारा पा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में न पड़ें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कोई आज आपको सरप्राइज दे सकता है।

मकर राशि - आज आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आय के नए साधन खोजने में सफल होंगे। सकारात्मक बदलाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है। दिनचर्या व्यस्त रहेगी लेकिन अपनों के लिए समय निकाल सकते हैं।

कुंभ राशि - आज तनाव दूर करने का आपको भरपूर प्रयास करना चाहिए। प्रेमी के साथ रोमांटि बातें करने से भी तनाव दूर होगा। साथ ही दिन खुसनुमा बीतेगा। घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। रिश्तों को लेकर आपको ईमानदारी दिखाने की जरूरत है।

मीन राशि - अगर आप व्यापार करते हैं तो परिवार के सदस्यों से सावधान रहना चाहिए। आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। नए दोस्त आपके साथ जुड़ने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की सरप्राइज से आपका दिन खुशनुमा बन सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH