महंत जी के निजी आवास में करोड़ों की चोरी , नगद सहित पुश्तैनी जेवर पार , पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 20/05/2025 5:38:35 PM
Anil Tamboli
महंत जी के निजी आवास में करोड़ों की चोरी , नगद सहित पुश्तैनी जेवर पार , पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी 20 मई 2025 - संकटमोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्रा के घर करोड़ों रुपये की चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि महंत के घर से तीन पीढ़ियों के पुश्तैनी गहने और कैश पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. इसकी खबर महंत को तब लगी जब उनके घर के नौकर ने उन्हें फोन से इसकी सूचना दी. जिसके बाद महंत ने दिल्ली से वापस आकर चोरी की शिकायत संबंधित भेलूपुर थाने की पुलिस में दी। 

बता दें कि महंत विशंभर नाथ मिश्रा IIT बीएचयू के प्रोफेसर भी हैं. उनके भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट स्थित आवास पर चोरों ने पुश्तैनी गहने और लाखों रुपये कैश पर हाथ साफ कर दिया. मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस और SOG टीम ने सीसीटीवी कैमरा को खंगाला, जिसमें चोर हाथ में झोला लेकर निकलते दिखाई पड़ रहे हैं।

महंत अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे और जैसे ही चोरी की सूचना उन्हें अपने नौकर से मिली वैसे ही वे सोमवार रात लौट आए. आलमारी और लॉकर से लाखों रुपये नगद गायब थे तो वहीं पुश्तैनी जेवरात भी गायब हो चुके थे. पुलिस ने रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 01 के बीच का सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो उसमें तीन युवक हाथों में झोला लेकर बाहर जाते दिखाई पड़ रहे हैं।

चोरी की वारदात को लेकर DCP काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि चोरी रविवार दिन में 11 से 01 के बीच में हुई है और शक पुराने नौकरों पर हैं, जो पहले भी चोरी की हरकतों की वजह से निकाले जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि मिली शिकायत के अनुसार चोरी में पुश्तैनी गहने और लाखों रुपये कैश गायब होने की बात बताई गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH