साली ने जीजा से की शादी , बड़ी बेटी कर घर टूटने से नाराज माँ ने छोटी बेटी पर..

बिहार , 20-05-2025 1:09:49 AM
Anil Tamboli
साली ने जीजा से की शादी , बड़ी बेटी कर घर टूटने से नाराज माँ ने छोटी बेटी पर..

अररिया 20 मई 2025 - भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अब रिश्तों की अहमियत खत्म होती जा रही है। लोग अपनों के साथ ही गलत काम कर पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के अररिया जिले के सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ही छोटी बेटी पर गोली चलवा दी। ऐसा इसलिए क्योंकि छोटी बेटी ने अपनी ही बड़ी बहन के पति यानी जीजा से शादी कर ली।

घटना की खबर मिलते ही नरपतगंज थाने की पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मां व बड़ी बहन से पूछताछ शुरू की। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। मामला नरपतगंज के एक गांव का है

बताया जा रहा है कि छोटी बेटी ने कुछ महीने पहले अपनी बड़ी बहन के पति के साथ लव मैरिज कर ली थी। इससे परिवार की बहुत बदनामी होने लगी थी। लोग परिवार को तरह-तरह के ताने देते थे। जबकि, बड़ी बेटी सदमे में चली गई थी। कई बार समझाने, झगड़ों और गांव वालों के दखल के बाद भी जब छोटी बेटी अपने फैसले पर टिकी रही, तो मां ने गुस्से में आकर ये खतरनाक कदम उठाया। उसने कुछ सुपारी किलर्स को हायर किया। फिर सुपारी किलर्स ने छोटी बेटी पर गोली चला दी।

गोली लगने से बेटी बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। अररिया के एसपी ने कहा- हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। घायल बेटी का बयान लेने की कोशिश की गई, मगर उसकी हालत के चलते ये अभी मुमकिन नहीं हो सका।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला
एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला
छत्तीसगढ़ - नाबालिग के साथ गैंगरेप, परिचित युवक सहित 05 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - नाबालिग के साथ गैंगरेप, परिचित युवक सहित 05 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार दंपति को मारी टक्कर, हादसे में पति और पत्नी की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार दंपति को मारी टक्कर, हादसे में पति और पत्नी की मौत
छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल, सभी का ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल, सभी का ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH