जवान बहु को लेकर फरार हुआ अधेड़ ससुर , पति ने दोनो पर रखा 20 हजार का इनाम

उत्तर प्रदेश , 18/05/2025 1:55:19 PM
Anil Tamboli
जवान बहु को लेकर फरार हुआ अधेड़ ससुर , पति ने दोनो पर रखा 20 हजार का इनाम

इटावा 18 मई 2025 - उत्तरप्रदेश में अब तक सास-दामाद और समधी-समधन के भागने और प्रेम प्रंसग का मामला मामला सुर्खियों में था. अब इटावा में चचिया ससुर के साथ बहू भाग गई है. महिला तीन बच्चों की मां है. उसकी दो बेटियां और एक बेटा है. वो घर से लाखों की कीमत के जेवर और दो बेटियों को भी अपने साथ ले गई है. ये पूरा मामला इटावा जिले के ऊसराहार थाना इलाके के एक गांव का है।

पीड़ित पति एक माह से पत्नी की तलाश के लिए थाने से लेकर अधिकारियों के ऑफिस में गुहार लगा रहा है, लेकिन अभी तक पत्नी का कुछ पता नहीं चला है. अब पति ने एलान किया है कि जो भी उसकी पत्नी को तलाशेगा वो उसे 20 हजार रुपयों का इनाम देगा।

दरअसल, पीड़ित कार चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसने बताया कि वो बीते महीने तीन अप्रैल को कार लेकर कानपुर गया था। पीड़ित ने बताया कि जब वो कानपुर से वापस घर आया. इसके बाद उसने देखा कि उसकी पत्नी और दो बेटियां घर से गायब थीं. बाद में उसको पता चला कि रिश्ते में उसका चाचा लगने वाला व्यक्ति उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है।

पत्नी ने बेटे को घर पर ही छोड़ दिया है. वो घर से चार अंगूठी, एक हार, मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये लेकर चली गई. पीड़ित पति ने बताया कि पूर्व थानाध्यक्ष ने तीन अप्रैल को मामला दर्ज करने से मना कर दिया था। उसने बताया कि हालांकि बाद में तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था, लेकिन उसकी पत्नी को तलाशने की कोशिश नहीं की गई।

वो अपनी पत्नी को 03 अप्रैल से तलाश रहा है. वहीं इस पूरे मामले में ऊसराहार थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की पत्नी को तलाशने के लिए टीमें लगा दी गई हैं. जल्द महिला और उसके ससुर के बारे में पता चल जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH