आज का राशिफल , दिनांक 18 मई 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 18-05-2025 1:44:55 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 18 मई 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 18 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार 18 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। इनके साथ खुद को ढालने की कोशिश करना होगा, क्योंकि जितनी जल्दी आप इन्हें स्वीकार करेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। निजी जीवन में सुधार होगा। आप कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं, जो आपको आर्थिक रूप से आगे बढ़ने में मदद करेगा। स्वास्थ्य के लिहाज अनुकूलता रहेगी।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 28

वृषभ राशि - छात्रों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त और कठिनाइयों वाला सो सकता है। किसी की मदद मांगनी पड़ सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी समस्या का समाधान मिलने से रहत महसूस होगी। निजी जीवन में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वेतन वृद्धि के योग हैं। किसी परिचित से मुलाकात होने की पूरी संभावना है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 30

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए काफी सुखद साबित हो सकता है। कर्मचारियों को उच्च स्तर पर पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। वेतन में बढ़ोतरी से आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आज आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खान-पान पर ध्यान रखें। निजी जीवन में कठिनाई आ सकती है। साथी के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 23

कर्क राशि - अगर आप अपने करियर से जुड़े मामलों पर दोबारा विचार करने की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है। इस पर दोबारा विचार करना आपके लिए जल्द ही फलदायी साबित हो सकता है। पेशेवर रूप से दिन अच्छा है। जॉब करने वालों को तरक्की के योग हैं। अचानक धन के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप परेशान हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 21

सिंह राशि - अपने और अपने प्रियजनों के साथ शहर से बाहर छुट्टियाँ मनाने की योजना बनाना अच्छा रहेगा। आपके निजी जीवन में मजबूती आएगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज दिन उत्तम है। आपके निजी जीवन में रोमांस की वापसी हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई साथी मिल सकता है। वैवाहिक रिश्ते आ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: हरा , लकी नंबर: 12

कन्या राशि - आपके निजी और पेशेवर जीवन में सब कुछ स्थिर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आपको परेशां कर सकती हैं। लापरवाही करना सही नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति नाजुक है। आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से लोन लेना पड़ सकता है। किसी कागज को बिना पढ़े सिग्नेटर नहीं करें। बड़ी मुसीबत आ सकती है। अलर्ट रहें।

भाग्यशाली रंग: भूरा , लकी नंबर: 20

तुला राशि - आज किसी करीबी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है। आध्यात्मिक जीवन में मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नजीते आपके फेवर में रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने के योग हैं। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: सफेद , लकी नंबर: 10

वृश्चिक राशि - आज किसी अजनबी के साथ समझौता करने से बचें, क्योंकि कानूनी मामलों में मामला उलझ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन आपको एक या दो दिन तक दवा लेनी होगी। आप आज शाम को कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। अनौपचारिक रूप से पेशेवर जीवन को मजबूत करने के लिए यह एक अच्छा दिन है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 23

धनु राशि - आज आपको दूसरों के सामने बातचीत करते समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आप व्यवहारिक बने, इसी में आपको फायदा है। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। छात्रों के लिए व्यस्त वाला दिन है। स्वास्थ्य और धन के मामले में समय आपके पक्ष में है।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 15

मकर राशि - आज आपको अपनी फिटनेस की चिंता सता सकती है। आप अपने वर्कआउट रूटीन की तरफ दोबारा लौट सकते हैं। इसके अलावा आपको सलाह दी जाती है कि यदि खुद को फिट रखना है, जंकफ़ूड से खुद को दूर रखें। जीवन में छोटे-छोटे बदलाव की भी जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 17

कुंभ राशि - प्रेम जीवन आपके लिए दिन-प्रतिदिन जटिल होता जा रहा है। निजी जीवन के लिहाज से यह आपके लिए अच्छा समय नहीं है। पेशेवर मोर्चे पर आपके बॉस आपको उच्च स्तर पर पदोन्नति देने पर विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी। खुद पर अत्यधिक तनाव लेने से बचें, क्योंकि इससे कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें घेर सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 22

मीन राशि - आज आपको लग सकता है कि भगवान की कृपा से गाड़ी पटरी पर लौट रही है। सबकुछ अच्छा होता देख आपको पुराने अच्छे दिनों की याद आ सकती है। आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति नॉर्मल रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 7

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH