तेज रफ्तार डम्फर ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में 06 लोगो की मौत और 03 घायल

उत्तर प्रदेश , 15/05/2025 8:39:07 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार डम्फर ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में 06 लोगो की मौत और 03 घायल

हरदोई 15 मई 2025 - उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी ऑटो और डंपर की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, कई लोग घायल भी हुए हैं। मामला हरदोई के थाना कासिमपुर क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि कासिमपुर क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा यात्रियों को लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके साथ ही पुलिस ने सड़क हादसे का शिकार हुए ऑटो को रास्ते से हटाया और सड़क पर लगे जाम को भी खुलवाया। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH