आज का राशिफल , दिनांक 15 मई 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 15-05-2025 12:42:54 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 15 मई 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 15 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार 15 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालो का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप अपने आपको शांत और संयमित रखने का प्रयास करें। मान-सम्मान मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए दिन काफी अच्छा है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 33

वृषभ राशि - आज आपको बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना प्रबल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में गर्मजोशी भरा दिन बिताने का प्रयास करें। काम के बोझ के बावजूद, आप अपने आप को खुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 25

मिथुन राशि - किसी भी ऐसी चीज का सेवन करने से बचें, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक रूप से आज आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। प्रियजनों का साथ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 25

कर्क राशि - आज आप अपने काम को जल्दी खत्म करने का प्रयास करेंगे। बची हुई समय प्रेमी के साथ बिताएंगे। वित्तीय मामलों में सुधार होने की संभावना है। नए विचार आएंगे। उसपर आपको सोच-समझ कर ही फैसला लेना है। करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 85

सिंह राशि - अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें, नहीं तो इस दौरान आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं। जिसमें भविष्य में काफी नुकसान की संभावना है। किसी कारणवश आज आपको आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 36

कन्या राशि - परिवार के कुछ सदस्यों से आपका वाद-विवाद हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी एक बढ़िया दिन है। जीवनसाथी के साथ अपना कीमती समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी आपको कोई उपहार दे सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5

तुला राशि - आज आपके रिश्तों में किसी कारणवश दरार आ सकती है। प्यार के मामलों में धैर्य रखने का प्रयास करें। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। अगर आप चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। तो इसमें विजय निश्चित है।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 32

वृश्चिक राशि - शराब पीने से बचें, पैसे का सही जगह पर उपयोग करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य पूर्ण होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। खुद को रोमांटिक मूड में पाएंगे। शाम के समय आपको पैसे कमाने के कई अवसर आ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 40

धनु राशि - स्वास्थ्य को तंदुरुस्ती भरा बनाए रखने के लिए बाहर का भोजन करने से बचें। आर्थिक रूप से आपको काफी लाभ की संभावना दिख रही है। माता -पिता के साथ समय बिताएं। उनसे आपको कोई सलाह मिल सकती है। जो आपको काफी फायदा पहुंचाएगी।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 12

मकर राशि - आपका आज विनम्र और शालीन व्यवहार लोगों को काफी अच्छा लगेगा। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा। आज आपको कुछ अलग कार्य करने की जरूरत है। प्रियजनों को चोट पहुंचाने से बचें। सामंजस्य बनाकर रहें।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 18

कुंभ राशि - दूसरों को खुशी में शामिल होने का प्रयास करें। किसी से भी जलन की भावना न रखें। वित्तीय मामलों में आप किसी अनुभवी मामलों में सलाह ले सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्यार को लेकर उतार-चढ़ाव भरा दिन रह सकता है।

भाग्यशाली रंग: सोना, लकी नंबर: 25

मीन राशि - आज आपको शारीरिक और मानसिक आराम करने का दिन है। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय आपका बीतेगा। ईमानदारी से कार्य करें। विवादों से बचें, नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH