आज का राशिफल , दिनांक 14 मई 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 14-05-2025 1:19:11 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 14 मई 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 14 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार 14 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर संचार करेगा।आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन सभी 12 राशि वालो का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपके ऊपर काम को लेकर दवाब बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। इससे बचें। आस-पास के लोग आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आराम करने के लिए कुछ समय निकालें नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 30

वृषभ राशि - आज आपको खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाएं। प्रभावशाली लोग आपसे संपर्क बना सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 22

मिथुन राशि - आपके आस-पास के लोग आज आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। वित्तीय लाभ में बढ़ोत्तरी की संभावना है। कोई आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। प्यार भरा दिन गुजरेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 20

कर्क राशि - आज आपको कोई बात बुरी लग सकती है, जिसकी वजह से चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। पारिवारिक समारोह में पैसा ज्यादा खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम जीवन बहुत खास बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 82

सिंह राशि - आज आपको करियर संबंधित या व्यापार को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापार अगर पहले से कर रहे हैं तो बड़ा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें। प्रेम जीवन भी अच्छा गुजरेगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 35

कन्या राशि - आज बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। मानसिक शांति के लिए यात्रा का आनंद लें। प्रेमी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा मौका है।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 1

तुला राशि - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मौसम परिवर्तन की वजह से आपकी तबीयत पर असर पड़ सकता है। इससे बचें। परिवार के साथ निवेश और बचत पर चर्चा हो सकती है। पत्नी आपका भरपूर साथ देगी। उसके साथ समय बिताएं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 33

वृश्चिक राशि - आपका व्यवहार आज लोगों को आकर्षित कर सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से व्यवहार आपके अच्छे बने रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। सुख-शांति भरा दिन बीतने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 35

धनु राशि - आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर नजरअंदाज करने से बचें। यात्रा पर काफी धन खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। दिन को यादगार बनाने के लिए प्रेमी के साथ समय बिताएं।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 25

मकर राशि - दूसरों के साथ खुशियों को शेयर करें। दिन काफी सकारात्मक गुजरेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नए लोगों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। निजी रिश्तों को लेकर किसी से सलाह लेने से बचें। वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई आपको खुशखबरी दे सकता है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 12

कुंभ राशि - शाम के समय वित्तीय लाभ होने की संभावना है। उधार दिए गए पैसे मिल सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। प्रेम जीवन काफी खूबसूरत गुजरेगा। परिवार में स्नेह बना रहेगा। अधूरे काम निपटाने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 22

मीन राशि - आज आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार होने की संभावना है। सामाजिक समारोह में उपस्थिति रहेगी। आभूषणों में निवेश का प्लान बनेगा। विदेश से आज किसी के आने का समाचार मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के लिए आज का दिन सही नहीं रहने वाला है।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 12

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH