टीचर के प्यार में पागल हुई छात्रा , घर से भागकर रचाई शादी , VIDEO जारी कर कही यह बात

बिहार , 14/05/2025 12:59:39 AM
Anil Tamboli
टीचर के प्यार में पागल हुई छात्रा , घर से भागकर रचाई शादी , VIDEO जारी कर कही यह बात

वैशाली 14 मई 2025 - भारतीय समाज में वैसे तो गुरु और शिष्य के रिश्ते को पिता और बेटी तरह माना जाता है। दोनों के बीच संबंधों की मर्यादा रहती है। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के चलते अब रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। ऐसा ही एक मामला बिहार के वैशाली से सामने आया है। यहां एक कोचिंग टीचर ने अपने ही छात्रा के साथ शादी रचा ली। शादी के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में छात्रा अपने परिवार वालों से कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार नाम का एक शख्स की कोचिंग में पातेपुर और आसपास के गांवों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। इसी दौरान रंजीत और युवती के बीच प्रेम संबंध बन गया। कुछ दिन पहले दोनों एक साथ लापता हो गए थे। लड़की के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और बाद में उनके कोचिंग टीचर के साथ होने की जानकारी मिली। अब इन दो वीडियो के सामने आने के बाद मामले को नया मोड़ मिल गया है।

सोशल मीडिया पर छात्रा के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दोनों को मंदिर में शादी करते हुए देखा जा सकता है और दूसरे वीडियो में छात्रा अपने परिजनों से कार्रवाई न करने की अपील कर रही है। एक वायरल वीडियो में छात्रा कह रही है कि वह सुरक्षित है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है। छात्रा ने अपने परिवार से कोचिंग टीचर के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही छात्रा अपनी परिजनों से आशीर्वाद भी मांग रही है।

इस मामले को लेकर पातेपुर थाना अध्यक्ष कुमार ने बताया कि इस संबंध में अब तक थाने में किसी तरह का आवेदन किसी भी पक्ष ओर से नहीं आया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH