छत्तीसगढ़ - बरड़िया ज्वेलर्स में लूट की कोशिश , बदमाशों ने संचालक की बेटी को मारी गोली

धमतरी , 14-05-2025 12:33:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बरड़िया ज्वेलर्स में लूट की कोशिश , बदमाशों ने संचालक की बेटी को मारी गोली

धमतरी 14 मई 2025 - धमतरी में गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. दो नकाबपोश बदमाश बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत से घुसे. इस दौरान बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोली चलाई, जिससे बरड़िया ज्वेलर्स के संचालक भंवरलाल बरड़िया की बेटी नेहा बरड़िया घायल हो गई. वहीं भंवरलाल पर भी बदमाशों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए।घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सूरज सिंह समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. यह पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत धमतरी के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है। CCTV फुटेज के आधार पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

इस मामले में SP सूरज सिंह ने बताया घटना 8:40 बजे की है. कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नियत से दो नकाबपोश बदमाश घुसे थे. बदमाशों ने पहले दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया के सिर पर बट से मारा. इसके बाद बीच बचाव करने आई उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लगी है।

घायल हालत में बेटी ने दुकान के गेट को बंद की. उसके बाद नकाबपोश बदमाश वहां से भाग गए. एसपी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे हैं. आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH