आज का राशिफल , दिनांक 13 मई 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 13-05-2025 2:08:40 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 13 मई 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 13 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार 13 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप सेहत को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे। ज्यादा कोलेस्ट्रॉल वाली चीजें खाने से बचें। दोस्त आपका मुश्किल समय में मदद कर सकता है। भविष्य की वित्तीय चिंता दूर होने की संभावना है। निवेश पर ध्यान दें। परिवार और दोस्तों के साथ खुशी के पल बिता सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 55

वृषभ राशि - आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहन आपकी काफी मदद करेंगे। छोटी-मोटी चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। इससे बचने का भरपूर प्रयास करें। अकेले कुछ शांत समय बिताएं, शांति बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 13

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए आराम और मौज-मस्ती भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। अपनी गलतियों को पहचान कर उस पर सुधार का कार्य करें। तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 34

कर्क राशि - परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए काफी सुखदायी रहने वाला है। पैसा कमाने के लिए कोई अतिरिक्त रास्ता निकाल सकते हैं। योजनाओं को लेकर कोई भी जानकारी शेयर करने से बचें। नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 60

सिंह राशि - आज अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए कार्य करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ समय बिताना आपको बहुत खुशी देगा। यात्रा का योग बन रहा है। तनाव से बचें। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12

कन्या राशि - आज अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखें। घर में शांति बनाए रखने के लिए किसी से भी बहसवाजी न करें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों को टालने का प्रयास करें। कोशिश करें कि आज का दिन धार्मिक स्थानों पर बीते।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 1

तुला राशि - दूसरों के साथ आज खुशियां बांटने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी चिंता दूर होगा। कहीं से धन आने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। दिन अच्छा गुजरेगा। शेयर बाजार में लाभ की संभावना है। लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही निवेश करें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 20

वृश्चिक राशि - आज काम से आप जल्दी खाली होने की कोशिश करेंगे। प्रेमी के साथ समय निकालें नहीं तो आपके बीच नाराजगी हो सकती है। वित्तीय मामलों को लेकर दिन उतार-चढ़ाव हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। दिखावापन से बचने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 22

धनु राशि - तनाव को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है। वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने की संभावना है। जिसकी वजह से आपका दिन भी खुशनुमा बीतेगा। सबकी भावनाओं का कद्र करें। धैर्यवान बने रहने का प्रयास जरूर करें।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 24

मकर राशि - मित्रों से आपको तारीफ मिल सकती है। बड़ों से आपको मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति को लेकर दिन आपका उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आपकी कुछ बातें जीवनसाथी को परेशानी कर सकती है।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 12

कुंभ राशि - आज का दिन आपका आराम और मौज-मस्ती भरा बिताने के लिए है। शादीशुदा अगर आप हैं तो आज पैसा खर्च ज्यादा हो सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में गर्मजोशी भरा बच्चों के साथ दिन बिताएं। पैसों को लेकर किसी से मतभेद हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 17

मीन राशि - आज आपके अंदर शारीरिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वित्तीय स्थिति पर काम करें। निवेश पर फोकस रखें लेकिन लापरवाही और जल्दवाजी से बचें। धैर्य और समझदारी का परिचय दें। खरीदारी पर जा सकते हैं। पैसा भी खर्च होने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 25

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH