प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , शनिवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 29-11-2020 3:46:45 AM
रायपुर 28 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अब तक 02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
शनिवार को भी 1890 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 20978 हो गई हैं।
शनिवार को 1,890 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 2,250 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक दुर्ग से 117, राजनांदगांव से 78 , बालोद से 64 , बेमेतरा से 71 , कबीरधाम से 27, रायपुर से 186 , धमतरी से 50 , बलौदाबाजार से 69, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 33 , बिलासपुर से 118 , रायगढ़ से124 , कोरबा से 356 , जांजगीर-चांपा से 146 , मुंगेली से 14 , जीपीएम से 02 , सरगुजा से 61 , कोरिया से 52 , सूरजपुर से 34 , बलरामपुर से 14 , जशपुर से 32 , बस्तर से 30 , कोंडागांव से 31, दंतेवाड़ा से 29 , सुकमा से 02 , कांकेर से 27, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 42 और अन्य राज्य 03 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आज कुल कोरोना से 13 मौतें हुई हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 234725 संक्रमित मिले है , जिसमें 210917 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है जबकि 2830 की मृत्यु हो चुकी है , शेष 20978 मरीजों का उपचार जारी है।














