होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल

सक्ती , 01/03/2026 6:29:14 PM
Anil Tamboli
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल

सक्ती 01 मार्च 2026 - होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देशों के परिपालन में दिनांक 28 फरवरी 2026 को सक्ती थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करना था। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों, धार्मिक प्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं से सुझाव भी आमंत्रित किए गए तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।

बैठक में नागरिकों से निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की अपील की गई

01. होली के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करें।

02. शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।

03. अश्लील, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ शब्दों का प्रयोग न करें।

04. प्रतिबंधित मुखौटों या वेशभूषा का उपयोग न करें।

05. सड़क पर आने-जाने वाले व्यक्तियों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों पर जबरदस्ती रंग न लगाएं।

06. निर्धारित समय सीमा के पश्चात तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम/डीजे का उपयोग न करें।

07. सार्वजनिक मार्गों को लकड़ी, टायर या अन्य वस्तुओं से बाधित न करें, जिससे आवागमन प्रभावित हो।

08. देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से समूह बनाकर न घूमें।

09. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भ्रामक पोस्ट या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।

बैठक में यह अवगत कराया गया कि होली पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। पेट्रोलिंग व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। कानून एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH