आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
रायपुर 02 मार्च 2026 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 2 मार्च सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 2 मार्च को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।
मेष राशि - आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज आपकी सोच से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।
वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने विरोधियों को आप आसानी से मात देने के पूरे कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको काम की अधिकता अधिक रहेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं।
मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और आपके परिवार के सदस्यों से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। जीवन साथी को किसी नौकरी के लिए दूसरी नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है, जिससे उन्हें कहीं बाहर जाना पड़ सकता हैं। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है, जिससे आपको टेंशन होगी।
कर्क राशि - आज आपके खर्चों की अधिकता अधिक रहेगी, जिसके लिए आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान को किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपनी भाई व बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके घर के रिनोवेशन का काम यदि लटक रहा था, तो वह फिर से शुरू हो सकता है।
सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जो आपके बिजनेस में आपको फायदा करा सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मन को काफी सुकून मिलेगा। जो लोग प्यार में पड़े हैं, उनके लिए आज दिन कुछ नई मुश्किलें खड़ी करेगा, जिसको लेकर उन्हें समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।
कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आज आपके बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जिससे आपको काम करने में मजा भी कम आएगा, लेकिन आपको किसी वाहन की खरीदारी करना बेहतर रहेगा।
तुला राशि - आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा और भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आपको अपने अड़ियल रवैए पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे परिवार के सदस्य और आपके बीच में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी कानूनी मामले को लेकर आप किसी अच्छे वकील से सलाह लेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आप अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की कोशिश करें। यदि आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आप चुप लगाने की कोशिश करें।
धनु राशि - आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई झगड़ा पनप सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे और आप किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
मकर राशि - आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।
कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसे बाद में आपकी कुछ टेंशन भी बढ़ेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को पाकर काफी खुश होंगे। यदि आपने किसी से मांग कर वाहन चलाया, तो कोई दुर्घटना होने के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।
मीन राशि - आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपको अपने धन से जुड़ा कोई भी गुप्त राज किसी दूसरे को नहीं बताना है। किसी सरकारी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। माताजी से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।















