आज का राशिफल , दिनांक 10 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 10-05-2025 1:13:49 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 10 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 10 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार 10 मई को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं, जिसमें आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। मुश्किल समय में आपका दोस्त साथ देगा। उसके साथ अच्छे से पेश आएं। खुशहाल भविष्य के लिए बच्चों को खरीदारी करने बाजार ले जाएं।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 20

वृषभ राशि - आप मानसिक और शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। इससे बचें। कोई आपका पुराना दोस्त आज लाभ दे सकता है। व्यापार को लेकर दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेमी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। कड़ी मेहनत की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 22

मिथुन राशि - किसी सामाजिक व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। दिन में शांति और सुकून भरा समय बिताने का प्रयास करें। नए विचारों के साथ लोगों के साथ पेश आएं। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें। किसी कारणवश आपको निराशा हाथ लग सकती है। इससे बचें।

भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 25

कर्क राशि - आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। दोस्तों की मदद करने का प्रयास करें। परिवार आपका सहयोग कर सकता है। प्रेमी के साथ रोमांस भरा दिन बिताएं। प्रेम जीवन खूबसूरती भरा बीतेगा। मेहमानों के साथ सकारात्मक ऊर्जा भरा दिन बिता सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 27

सिंह राशि - आज आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन काफी बेहतर रहने की संभावना है। दोस्तों के साथ छुट्टी बिताने के लिए कहीं जा सकते हैं। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। नए व्यवसाय में भागीदारी ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 50

कन्या राशि - आज आप सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। अप्रत्याशित वित्तीय लाभ की संभावना है। पैसा कमाने पर ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। बहसवाजी से बचने का प्रयास करें। मौज-मस्ती भरा दिन बिताने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

तुला राशि - अपने ऊपर भरोसा रखें। सबकुछ सही होगा। स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। निवेश से बचें।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 21

वृश्चिक राशि - जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने की शुरुआत कर सकते हैं। चुनौतियों से निपटने में आपको काफी मदद मिल सकती है। बड़ों-बुजुर्गों से मान-सम्मान मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 24

धनु राशि - अगर आपको स्वास्थ्य समस्या है, तो इससे निपटने का भरपूर प्रयास करें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। नए विचारों और परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। खुलकर लाभ उठाएं।

भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 77

मकर राशि - आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आय के स्रोत अचानक से आ सकते हैं। पारिवारिक तनाव से निपटने का प्रयास करें। अपना हुनर दिखाने का एक शानदार मौका है।

भाग्यशाली रंग: गोल्डन, लकी नंबर: 40

कुंभ राशि - आपकी क्षमता को पहचानकर कार्य करने का प्रयास करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन बिताएं। आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इससे बचें। वित्तीय मामलों में बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। प्रेमी के साथ आपके दिन काफी अच्छे गुजरेंगे।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 22

मीन राशि - अपने खाली समय का उपयोग यात्रा पर या बच्चों के साथ बिताएं। वित्तीय लाभ के लिए आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा। पैसों को लेकर सावधान रहें। दोस्त कोई खुशखबरी दे सकता है।

भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 19

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH