आज का राशिफल , दिनांक 09 मई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 09-05-2025 12:52:54 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 09 मई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 09 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (9 मई) को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - अनावश्यक तनाव लेने से आपको बचना है। नकारात्मक भावनाओं को दूर करने का प्रयास करें। पैसे खर्च करने से बचें। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। प्रेमी के साथ दिन का आनंद उठाएं।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 55

वृषभ राशि - सकारात्मक रवैया अपनाने का प्रयास करें। आपके विचार आज प्रेमी से मेल खा सकते हैं। नकारात्मकता से दूरी बनाकर रखें। पैसे को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रह सकता है। नई शुरुआत करने को लेकर भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग: गोल्डन, लकी नंबर: 11

मिथुन राशि - बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। दिन खुशनुमा बीतेगा। वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता कर सकते हैं। विवाद से बचने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ प्यार का माहौल बनाए रखें। चतुराई से कार्य करने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए सावधान रहें।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 10

कर्क राशि - किसी कारणवश आपको अत्यधिक तनाव और चिंता हो सकती है। इसलिए शांत रहने का प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैसे खर्च होने की संभावना है। परिवार के साथ समय खुशनुमा बीतेगा। करीबी लोग आपका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करेंगे।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 15

सिंह राशि - सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य की शुरुआत करें। दिन काफी अच्छा बीतेगा आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। दोस्तों के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। प्रियजन आपको खुशखबरी दे सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 23

कन्या राशि - बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको आज शारीरिक आराम करने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। पैसों को लेकर आज आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। मूड में अचानक से बदलाव आपको देखने को मिल सकता है। जोखिम उठाने से बचें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 80

तुला राशि - आपका प्रबल आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कारोबारियों के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। अपने साथी के साथ भावनाओं में आकर कोई भी गुप्त चीज शेयर करने से बचें। नजदीकी व्यक्ति आपके साथ समय बिताने का प्रयास करेगा।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 26

वृश्चिक राशि - दूसरों को खुशी में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांटिक मूड का आनंद लेंगे। व्यावसायिक रिश्ते आपके मजबूत होंगे। किसी से बेवजह उलझने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 40

धनु राशि - सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। ज्यादातर समय प्रेमी के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने का प्रयास करें, नहीं तो इसपर काफी धनखर्च हो सकता है। अचानक से कोई रोमांटिक संबंध आपका बनेगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 65

मकर राशि - आज आपकी ऊर्जा बरकरार रहेगी। आर्थिक रूप भी आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। प्रेम जीवन में आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। धैर्य के साथ कार्य करना है। दिन खुशनुमा बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 11

कुंभ राशि - आज आपका मन काफी खुश रहेगा। सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करने के लिए आगे आएंगे। उधार देने से बचें। पारिवारिक मामलों में आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपके लिए प्रतिभा दिखाने के नए अवसर मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 15

मीन राशि - दान पुण्य करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक मामलों में आपको काफी खुशहाली मिल सकती है। किसी बात को लेकर चिंता कर सकते हैं। इससे बचें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 90

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH