सक्ती में एक बार फिर सक्रिय हुआ गांजा विक्रेता भीम , घर के बाहर बैठ कर खुलेआम बेच रहा है गांजा

सक्ती , 08-05-2025 1:35:11 AM
Anil Tamboli
सक्ती में एक बार फिर सक्रिय हुआ गांजा विक्रेता भीम , घर के बाहर बैठ कर खुलेआम बेच रहा है गांजा

सक्ती 08 मई 2025 - लगातार खबर वायरल होने के बाद कुछ दिन तक गायब रहने के बाद गांजा विक्रेता "भीम" एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ब्रम्हानंद ने बताया कि इस बार "भीम" घर के बाहर बैठ कर खुलेआम गांजे की बिक्री कर रहा है। 

ब्रम्हानंद की माने तो यह गांजा विक्रेता "भीम" गांजे की पुड़िया बना कर जेब मे रखा रहता है और ग्राहक आने पर उसे जेब से गांजे की पुड़िया निकाल कर देता है और जब जेब में गांजे की पुड़िया खत्म हो जाती है तो "भीम" घर के भीतर जाकर फिर से जेब मे गांजे की पुड़िया भर लेता है। ब्रम्हानंद के मुताबिक "भीम" के घर मे हर वक्त 05 से 07 किलो गांजे का स्टॉक रहता है। और बाकी का स्टॉक किसी गुप्त जगह पर छिपा कर रखता है।

ब्रम्हानंद का कहना है कि यह गांजा विक्रेता "भीम" पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को हर महीने बड़ा चढ़ावा चढ़ाने का दावा करता है। "भीम" के इस दावे में कुछ हद तक सच्चाई इसलिए नजर आती है कि सबकुछ पता होने के बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी "भीम" को गिरफ्तार करने के बजाय 05 से 07 लीटर महुआ शराब पकड़ कर अपनी पीठ थपथपाते नजर आती है।

बता दे कि सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस बात का सख्त निर्देश दिया हुआ है कि नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्यवाही की जाय इसके बावजूद भी गांजा विक्रेता "भीम" पर कार्यवाही नही होना कई संदेहों को जन्म देता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH