आज का राशिफल , दिनांक 07 मई 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 07-05-2025 1:20:37 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 07 मई 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 07 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार 07 मई को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप कार्यों को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन आपका आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पैसे उधार देने से बचें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएं। परिवार में खुशहाली आएगी। प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिता सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 86

वृषभ राशि - आज आप पैसे बचाने के चक्कर में काफी भागादौड़ी कर सकते हैं। योजनाओं में काफी हद तक आप सफल होंगे। लोगों से दिल की बात शेयर करने से बचें। पैसों को लेकर प्रबंधन जरूरी है। प्रेमी के साथ मजाक कर सकते हैं। समय निकाल कर शाम टाइम मंदिर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 20

मिथुन राशि - आज आप अपने सफलता का जश्न मना सकते हैं। अपनी खुशी को दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। लेकिन लापरवाही से बचें। जीवनसाथी आपका काफी साथ देगा। शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। प्रेमी से आपका रिश्ता और भी गहरा होगा।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 2

कर्क राशि - आज अपने व्यक्तित्व पर आप ध्यान दें। किसी कारणवश आपको आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने का रास्ता निकालें। पारिवारिक मुद्दे को बढ़ाने की वजाय उसे निपटाने पर कार्य करें। दोस्त के साथ यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 12

सिंह राशि - आपका दयालु स्वभाव लोगों को काफी पसंद आएगा। साथ ही खुशी के पल लाएगा। वित्तीय मामलों में हाथ थोड़ा सा कमजोर हो सकता है लेकिन शाम के समय स्थिति आपके अनुकूल होगी। साथी के व्यवहार पर ध्यान दें। रिश्तों में तनाव देखने को मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: हल्का काला, लकी नंबर: 55

कन्या राशि - आज आपकी ऊर्जा काफी एक्टिव रहेगी। जिसकी वजह से आप मनपसंद कार्य कर पाएंगे। यात्रा पर काफी पैसे खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका मनोबल काफी बढ़ेगा। व्यवहार में थोड़ी नरमी की जरूरत है। रोमांटिक प्रस्ताव आने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 3

तुला राशि - काफी लंबे समय बाद आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अगर आप काफी समय से परेशान हैं तो अब आपका तनाव दूर होगा। पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। कहीं से आपको सहानुभूति मिल सकती है। जल्दबाजी में कार्यों को करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 86

वृश्चिक राशि - अपने दिल और दिमाग का प्रयोग कर आप फैसला ले सकते हैं। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। ऋण चुकाने से आपको छुटकारा मिल सकता है। जिसकी वजह से घर पर खुशहाली आने की संभावना है। जितना हो सके अब उधार लेने से आपको बचना चाहिए।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 14

धनु राशि - वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वित्तीय लाभ में बढ़ोत्तरी की संभावना है। दोस्त आपके आज कोई खुशखबरी दे सकते हैं। बारीकियों पर ध्यान देंगे। जिसकी वजह से आप भीड़ से बिल्कुल अलग नजर आएंगे।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 44

मकर राशि - किसी घटना को लेकर आपका मन हल्का सा अशांत हो सकता है। योग करने पर आपको ध्यान देना है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा मिलेगी। परिवार में खुशियां आने की संभावना है। आज प्यार का माहौल है। प्रेम के साथ इस खास पल का लाभ उठाएं।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 94

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आ सकता है। किसी की बात आपको बुरी लग सकती है, इसलिए आप आज ज्यादा किसी से बात करने से बचें। आर्थिक रूप से आपको लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम भावना के साथ कार्य करें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 12

मीन राशि - दूसरों की गलतियां निकालने की वजाय अपने ऊपर कार्य करें। वित्तीय लाभ आपके अनुसार हो सकता है। समझदारी से काम लें। परिवार की भलाई के लिए प्रयास कर सकते हैं। चुनौतीपूर्ण कार्यों से निपटने का प्रयास करें। खाली समय परिवार के साथ बिताना सही रहेगा।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 7

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH