छत्तीसगढ़ - पेंड़ पर लटकी मिली 50 साल के अधेड़ के साथ 19 साल के युवती की लाश , पुलिस जांच में जुटी

बेमेतरा , 06/05/2025 8:40:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पेंड़ पर लटकी मिली 50 साल के अधेड़ के साथ 19 साल के युवती की लाश , पुलिस जांच में जुटी

बेमेतरा 06 मई 2025 - बेमेतरा जिले के चटवा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रायपुर के धरसींवा निवासी एक 50 वर्षीय अधेड़ और 19 वर्षीय युवती की लाश एक ही फंदे से पेड़ पर लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला बेरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक रामजी साहू धरसींवा के कूंरा गांव में गिफ्ट सेंटर संचालित करता था. मृतिका भी कुछ वर्षों से उसी गिफ्ट सेंटर में कार्यरत थी. रामजी की पत्नी कूंरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।

बेरला थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने चटवा गांव के एक पेड़ पर दो शव लटके हुए देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया गया. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है।

जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक रामजी साहू और युवती 3 मई को घर से निकले थे. 4 मई को धमधा में उन्हें पेटीएम से पैसे निकालते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्होंने एक नई साइकिल भी खरीदी. इसके बाद से दोनों लापता थे. जिसके बाद आज सुबह दोनों के पेड़ पर एक साथ लटके हुए मिले. फिलहाल, पुलिस मामले दर्ज कर इसकी गहराई से जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH