आज का राशिफल , दिनांक 06 मई 2025 को जाने क्या कहते है आपके सितारे
रायपुर 06 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार 06 मई 2025 को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर आज सिंह राशि में है। आइये जानते है देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मकता से भरा रहने वाला है। अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने साहसिक कदम उठा सकते हैं। नेटवर्किंग का लाभ मिमेगा। सामाजिक समारोहों या रिश्तेदारों से मदद मिलने का संयोग है। स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। शारीर को थोड़ा आराम दें। फिजूलखर्ची से बचें।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 16
वृषभ राशि - आज का दिन शुभ साबित होगा। शुक्र के आपकी राशि में प्रवेश कर रहा है। इसलिए आत्मनिरीक्षण और उपलब्धियों की तैयारी करें। समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया कार्य सफलता दिलाएगा। ऑफिश में नवाचारों के चलते सराहना होगी। निजी जीवन में आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 2
मिथुन राशि - आज का दिन फलदायी साबित होगा। संवाद क्षमता में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्र में प्रगति का योग है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। आर्थिक लाभ का योग है, लेकिन सावधानी पूर्वक काम करें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। भागदौड़ के बीच खुद को शांत रखें। मानसिक तनाव न लें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 22
कर्क राशि - आज दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आफिस में विश्वसनीयता बढ़ेगी। साथियों और वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा। धैर्य और समझदारी के साथ निर्णय लें, प्रियजनों के साथ चल रहे मन मुटाव दूर होंगे। निवेश और व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा दिन है। दीर्घकालिक योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 24
सिंह राशि - आपके लिए आज का दिन शुभ है। सूर्य, आपका शासक ग्रह है, जो रचनात्मकता और सशक्तिकरण के अवसर सुगम बनाता है। ऑफिस में नेतृत्व क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। संवाद में स्पष्टता और सरलता बनाए रखें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। निजी जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। दीर्घकालिक निवेश की योजना पर काम करें।
भाग्यशाली रंग: परपल, लकी नंबर: 14
कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए बौद्धिक दृष्टि से काफी शुभ है। कार्य-स्थल में बेहतर परिणाम मिलेंगे। कार्यदक्षता में वृद्धि होगी। सहकर्मियों से सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। निजी रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। सीखने और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करें। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ज्यादा तनाव न लें। भागदौड़ से बचें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 19
तुला राशि - आज पारिवारिक और प्रोफेशनल जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें। टीमवर्क और आपसी सहयोग से सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूत आएगी। करुणा और विचारशीलता पर जोर दें। सिंगल हैं तो किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। फिजूलखर्ची से बचें। भविष्य की योजनाओं के लिए बचत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: ब्राउन, लकी नंबर: 6
वृश्चिक राशि - आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता साबित करें। जटिल समस्याओं के समाधान का योग बन रहा है। व्यक्तिगत संबंधों में ईमानदारी बरतें। आपसी सौहार्द बढ़ेगा। धैर्य और साहस के साथ काम करें, हर चुनौती दूर होगी। ऋण भुगतान और निवेश की योजना पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर: 17
धनु राशि - आज का दिन आशा और उत्साह से परिपूर्ण होगा। प्रोफेशनल लाइफ में लक्ष्य प्राप्ति और साहसिक कदम उठाने का योग है। व्यापार-उद्योग शुरू करने की योजना है तो अच्छा समय है। नेटवर्किंग से फायदा होगा। रिश्तों में सहजता और ईमानदारी बरतें। संबंध मजबूत होंगे। यात्रा या सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने का योग है। फिजूल खर्ची से बचें।
भाग्यशाली रंग: नेवी नीला, लकी नंबर: 9
मकर राशि - आज का दिन प्रगति में सहायक साबित होगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक महौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति का योग है। प्राथमिकताएं तय कर समर्पण के साथ काम करें। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक लाभ का योग है। निवेश और बचत से जुड़ी दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: ओरेंज, लकी नंबर: 23
कुंभ राशि - आज अप्रत्याशित परिणाम मिलने का योग है। तकनीक और नवाचार से प्रोफेशनल लाइफ में उत्तरोत्तर प्रगति होगी। दीर्घकालिक सुरक्षा और संतुलित दृष्टिकोण के साथ निवेश के अवसरों का मूल्यांकन करें। सहयोगी सकारात्मक भाव रखेंगे। नए रिश्ते बनने के योग हैं। मानसिक तनाव न लें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 1
मीन राशि - आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। ऑफिस में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। फिजूलखर्ची से बचें। आर्थिक लाभ का योग है। आध्यात्म पर मन लगाएं। ध्यान और योग से फायदा होगा। वास्तविकता और सपनों के बीच संतुलन जरूरी है। करुणा और क्रिवेटिविटी पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: मेजेंटा, लकी नंबर: 28
















