सक्ती जिले के इस गांव में उतरा CM साय का हेलीकॉप्टर , पीपल के पेंड़ के नीचे लगाई चौपाल

सक्ती , 05-05-2025 1:33:27 PM
Anil Tamboli
सक्ती जिले के इस गांव में उतरा CM साय का हेलीकॉप्टर , पीपल के पेंड़ के नीचे लगाई चौपाल

सक्ती 05 मई 2025 - सुशासन तिहार 2025 के तहत प्रदेश में जनसंवाद और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक दौरा शुरू हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा और मुख्यमंत्री सीधे करीगांव पहुंचे, जहां पीपल के पुराने पेड़ के नीचे एक चौपाल लगाई गई। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

चौपाल के लिए कोई मंच या विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी। मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर सहज वातावरण में लोगों से बातचीत करते नजर आए। मुख्यमंत्री के इस अनौपचारिक दौरे का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने हल्दी-चावल का तिलक लगाकर और आरती उतारकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कई महिलाओं ने उन्हें कमल का फूल भेंट कर अपनी आस्था और समर्थन व्यक्त किया। चौपाल में ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

CM साय ने धैर्यपूर्वक सभी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि शासन को जमीन पर उतारना है। हम चाहते हैं कि आम जनता तक योजनाओं का लाभ सटीक और समय पर पहुंचे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH