आज का राशिफल , दिनांक 03 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 03-05-2025 12:48:41 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 03 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 03 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार 03 मई 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर मौजूद रहेगा। शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानते है मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा होगा। निजी और प्रोफेशनल जीवन में स्थिरता नहीं रहेगी। नौकरी अथवा रिश्ते टूटने का अंदेशा है। मौजूदा परिस्थितियों से निपटना मुश्किल हो सकता है। साहस बनाए रखें। करीबी दोस्त इस संकट से निपटने में मदद करेगा।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 15

वृषभ राशि - आज दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। जो लोग कानूनी मुकदमों में उलझे हैं, उनके पक्ष में फैसला आने और विवादों से छुटकारा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर रहेगी। नया प्रोजेक्ट लाभकारी साबित होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार का संयोग बन रहा है।

भाग्यशाली रंग: खाकी, लकी नंबर: 27

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बदलती परिस्थितियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। ज्यादा तनाव न लें। यहां-वहां सोचने की बजाय लक्ष्य पर फोकस करें। नया निवेश और लेनदेन से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। सेहत का ख्याल रखें और समय पर दवा लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 23

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अतीत से जुड़ा कोई बड़ा उपहार मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएं, लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच खुद को थोड़ा आराम दें। ऑफिस में बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर रहेगी। आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 23

सिंह राशि - आपके लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। कुछ करीबी लोग आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। मन में नकारात्मक भाव न लाएं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। नौकरी या व्यापार में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 9

कन्या राशि - आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी परिचित से मुलाकात होगी। यह दोस्त आपको अच्छी खबर दे सकता है। बातचीत के दौरान किसी पर क्रोधित न हों। संयम के साथ रिश्ते निभाएं। आर्थिक लाभ का संयोग बन रहा है। कोई रिश्तेदार या दोस्त आर्थिक मदद कर सकता है। पुराना पैसा मिलने की उम्मीद है।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 6

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। नई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो देर न करें। जीवन के नए चरण में प्रवेश करने का संयोग है। इसलिए जीवन में हो रहे बदलावों को सकारात्मक दृष्टिकोण से अपनाएं। अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 24

वृश्चिक राशि - आज दिन आपके लिए अच्छा है, लेकिन थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। व्यवसाय बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन सावधानी पूर्वक काम करें, क्योंकि कोई आपका करीबी ही धोखा दे सकता है। दिल से जुड़ी बीमारी आज परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव न लें। आर्थिक लाभ का संयोग है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 4

धनु राशि - आप अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई चीज़ शामिल कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए संयम और सावधानी से बरतें। पत्नी एवं बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं। सकारात्मक सोच रखें, सब ठीक हो जाएगा। नौकरी और व्यवसाय में सावधानी बरतें। तनाव बढ़ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: सफेद , लकी नंबर: 25

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए मंगलकारी है। पिछले अच्छे कामों का पुरस्कार मिल सकता है। मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपना काम जारी रखें, सफलता मिलने का अच्छा संयोग है। ऑफिस में बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ का संयोग है।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 10

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए शुभ है, लेकिन मन में सकारात्मक भाव बनाए रखें। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। निजी जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई संपत्ति खरीदने और निवेश का संयोग बन रहा है। सेहत का ख्याल रखें और ज्यादा तनाव न लें। आर्थिक लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 3

मीन राशि - आज का दिन अच्छा साबित होगा। पूर्व में किए गए अच्छे कामों का पुरस्कार मिल सकता है। कार्यालय में बॉस से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। सहकर्मियों से समन्वय बनाकर चलें, क्योंकि वह काम बिगाड़ सकते हैं। निष्ठा और पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम जारी रखें। सेहत स्थिर रहेगी।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 22

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत मे दो युवकों की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - खेत मे दो युवकों की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौत
35 साल की महिला के साथ 12 आरोपियों ने किया रेप , अधमरी हालत में छोड़ कर सभी आरोपी हुए फरार
35 साल की महिला के साथ 12 आरोपियों ने किया रेप , अधमरी हालत में छोड़ कर सभी आरोपी हुए फरार
जांजगीर चाम्पा - पुलिस विभाग में थोक में तबादला , SP ने बदले 08 थानों के प्रभारी , देखे पूरी लिस्ट
जांजगीर चाम्पा - पुलिस विभाग में थोक में तबादला , SP ने बदले 08 थानों के प्रभारी , देखे पूरी लिस्ट
Test
Test
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार , 22 मौतों के साथ आंकड़ा 2700 के पार , जाने कोरोना का ताजा अपडेट
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार , 22 मौतों के साथ आंकड़ा 2700 के पार , जाने कोरोना का ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट , इन जिलों में अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट , इन जिलों में अलर्ट जारी
तेज रफ्तार बस डिवाईडर से टकरा कर पलटी , हादसे में 04 यात्रियों की मौत और 15 घायल
तेज रफ्तार बस डिवाईडर से टकरा कर पलटी , हादसे में 04 यात्रियों की मौत और 15 घायल
आज का पंचांग , दिनांक 31 मई 2025 दिन शनिवार , आपका दिन मंगलमय हो..
आज का पंचांग , दिनांक 31 मई 2025 दिन शनिवार , आपका दिन मंगलमय हो..
आज का राशिफल , दिनांक 31 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
आज का राशिफल , दिनांक 31 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH