आज का पंचांग , दिनांक 02 मई 2025 दिन शुक्रवार , आपका दिन मंगलमय हो..


रायपुर 02 मई 2025 - हिन्दू पंचांग के अनुसार 02 मई 2025, शुक्रवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह तिथि 1 मई सुबह 11:23 से 2 मई सुबह 09:14 तक रहेगी। आज शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करना न भूलें। आज सूरदास जयंती भी रहेगी। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय - 2 मई सुबह 5:56 बजे।
सूर्यास्त का समय - 2 मई शाम 6:50 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र
धृति योग - 2 मई सुबह 05:38 से 3 मई सुबह 03:19 तक।
शूल योग - 3 मई सुबह 03:19 से 4 मई सुबह 01:40 तक।
आद्रा नक्षत्र - 1 मई दोपहर 02:20 से 2 मई दोपहर 01:04 तक।
पुनर्वसु नक्षत्र - 2 मई दोपहर 01:04 से 3 मई दोपहर 12:34 तक।
शुभ और अशुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:58 से दोपहर 12:49 तक।
अमृत काल - कोई नहीं हैं।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:19 से सुबह 05:07 तक।
राहुकाल - सुबह 10:47 से दोपहर 12:23 तक।