सक्ती - पिकअप चालक से अवैध वसूली के मामले में आरक्षक रजनीश लहरे सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती , 01-05-2025 10:42:32 PM
Anil Tamboli
सक्ती - पिकअप चालक से अवैध वसूली के मामले में आरक्षक रजनीश लहरे सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती 01 मई 2025 - इस वक्त सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा पुलिस ने पिकअप चालक से अवैध वसूली करने वाले एक आरक्षक सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एक्सटोर्सन सहित अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की है। गिरफ्तार आरक्षक रजनीश लहरे बिलासपुर जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बलौदाबाजार जिले का रहने वाला जीवन साहू ड्राइवर है। उसने बताया कि वह बलौदाबाजार से रायगढ़ पिकअप से सब्जी छोड़ने जा रहा था। वह पुटीडीह नाला के पास पहुंचा था कि एक कार चालक ने पुलिस सायरन बजाते हुए पिकअप को रुकवाया। उसके बाद कार के ड्राइवर ने आकर गाड़ी में बैठे उसके साहब को पेपर दिखाने को कहा, तब उसने पेपर लेकर कार में बैठे व्यक्ति को दिखाया।

कार में बैठे युवक ने गाड़ी की एंट्री नही हुई है कहते हुए डरा धमका कर उससे एक हजार रुपये ले लिया। इसके बाद वे लोग आगे निकल गए। कुछ देर बाद सपोस की तरफ से डभरा पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए आई, जिन्हें घटना की पूरी जानकारी देने पर कार का पीछा किया गया तो माण्ड नदी में कार खड़ी थी, जहां आरोपियों द्वारा अन्य पिकअप वाहन से भी वसूली की जा रही थी।

जिसके बाद डभरा पुलिस ने बिलासपुर पुलिस लाइन मे पदस्थ आरक्षक रजनीश लहरे और उसके साथ विक्की उर्फ छोटू दास को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी जप्त किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH