छत्तीसगढ़ - जंगल मे पेंड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की सड़ी गली लाश , पुलिस जांच में जुटी

धमतरी , 01-05-2025 10:02:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जंगल मे पेंड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की सड़ी गली लाश , पुलिस जांच में जुटी

धमतरी 01 मई 2025 - धमतरी में युवक और युवती की लाश जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली है। लाश करीब 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा आत्महत्या का हो सकता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। यह मामला सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम टांगापानी का है।

जानकारी के अनुसार, टांगापानी गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो उन्हें तेज़ दुर्गंध का अहसास हुआ। पास जाकर देखा तो एक ही पेड़ की डाल से युवक और युवती की लाशें लटकी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शवों को नीचे उतरवाया। जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों की हालत बेहद खराब है और वे सड़-गल चुके हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत को 3 से 4 दिन बीत चुके हैं।

ASP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि युवक और युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। युवती की उम्र लगभग 20-25 वर्ष और युवक की उम्र 25-28 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों ने एक ही पेड़ की डाल से स्कार्फ के सहारे फांसी लगाई है।शवों की स्थिति को देखते हुए पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने आस-पास के थानों में फोटो साझा कर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटाने की कोशिश शुरू की है। यदि किसी लापता व्यक्ति की शिकायत और इन शवों के हुलिए से मिलान होता है, तो सिहावा थाना को सूचित करने की अपील की गई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH