आज का राशिफल , दिनांक 01 मई 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 01-05-2025 1:44:08 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 01 मई 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 01 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार 01 मई 2025 को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानते है मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज का आधा दिन मायूसी वाला रहेगा। आप पर बेचैनी हावी हो सकती है। लेकिन दोपहर के बाद समय अनुकूल हो जायेगा। नौकरीपेशा वालों के जीवन में बदलाव हो सकता है। कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं। जॉब के लिए आवेदन किया है, तो वह मिल सकती है। प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 24

वृषभ राशि - आज आप खुद का मूल्यांकन कीजिए। अपने जो भी किया है, उनकी समीक्षा का समय है। इसके बाद आप इस निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि आप जीवन में जो चाहते थे, क्या उसे हासिल कर पाए हैं। जो अच्छा है, उसके साथ आगे बढ़ें, जो बुरा रहा है, उसे भूलकर ऐसे निर्णय लें, जो आपके जीवन को सार्थक बनाएं। यकीनन, भावी परिणाम अच्छे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर: 27

मिथुन राशि - आज आप अपने आस-पास के माहौल पर नजर रखें। कुछ आईएस हो सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। कोई आपको लक्ष्य से भटका सकता है। गुमराह होने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर उदासीनता रह सकती। लेकिन कोई काम अटकेगा नहीं। कोई करीबी आपकी मदद कर सकता है, लेकिन ध्यान रहे की आपको उन पर भरोसा है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 19

कर्क राशि - आज आप अपने विचारों की वजह से चिंताओं से घिर सकते हैं। अपने विचारों में स्पष्टता लाएं। यह सोचें कि आखिर आप क्या चाहते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। पेशेवर जीवन में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। धन आएगा, लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 20

सिंह राशि - आज का दिन बढ़िया है। आपके द्वार पर अवसर दस्तक दे रहे हैं और उन्हें पकड़ने का यह एक बढ़िया समय है। अपने करियर से जुड़े कुछ फैसले लेने का यह सही समय है। आपको वही करना होगा, जिससे आपको खुशी मिलती हो। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से बचें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 17

कन्या राशि - आज का दिन संगठनों में काम करने वालों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है कि आपको अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए समय की कमी हो और आपको लंबे समय तक काम करने के लिए कहा जा सकता है। इसलिए, खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से ओवरटाइम काम करने के लिए तैयार रखें। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती हैं। आर्थिक रूप से समय उत्तम है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 14

तुला राशि - आज का दिन अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने के लिए बहुत बढ़िया है। आज आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को हाथ में ले सकते हैं। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। शांत रहेंगे, तो सफलता आपके कदन चूमेगी। किसी नए प्रोजेक्ट से धन आने से आपकी वित्तीय स्थिति में अस्थायी रूप से सुधार होने की संभावना है। खुद पर ज्यादा तनाव लेने से बचें। सिर दर्द रह सकता है। सूर्योदय से पहले उठना लाभकारी रहेगा।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 24

वृश्चिक राशि - आज कामयाबी आपके बहुत करीब है। ये दिन हार मानने का नहीं है। आगे बढ़ें और अवसरों को लपक लें। यकीनन, चीजें आपके पक्ष में होने की संभावना है। हालांकि लंबे समय से आपकी मेहनत का अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है। लेकिन इस कारण से हार न मानें। आज आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति आपका साथ देगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 18

धनु राशि - आज किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है। लेकिन अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। ऐसी कोई बात शेयर नहीं करें, जो आपको नुकसानदेह हो। आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं और उनके साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। आपकी निजी और पेशेवर जिंदगी में सुधार आएगा। आर्थिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर समय आपके फेवर में हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 15

मकर राशि - आज आपको किसी समझौते में शामिल होने से बचना चाहिए। दंपत्तियों के बीच कुछ मन मुटाव पैदा होने की संभावना है। कोशिश करें कि आपके बीच कोई तीसरा व्यक्ति न आए। कागजी कामों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से समय आपके पक्ष में रहने की संभावना है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति में सुधार होगा।अचानक धन के योग हैं।

भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर:10

कुंभ राशि - आपको अपने अच्छे कामों के कुछ अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। आज आप खुद को किसी सामाजिक गतिविधि में व्यस्त पा सकते हैं। फोन कॉल पर कोई अच्छी खबर आपको चौंका सकती है। कुल मिलाकर, यह आपके लिए एक अच्छा दिन है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर पेट से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम हो सकती हैं। खान-पान पर ध्यान रखें। डॉक्टर से जरूरी परामर्श लेना नहीं भूलें।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 26

मीन राशि - इसमें कोई संदेह नहीं कि आप एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन हद से ज्यादा नेकी कभी-कभी मुसीबत का कारण भी बन जाती है। ऐसे में अपने आस-पास के माहौल पर नजर रखें। कोई पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचा सकता है। शांति और धैर्य बनाए रखें। अच्छाई के साथ आगे बढ़ें, सफलता करीब है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय है।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर:13

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH