सक्ती - आखिर लक्ष्मण साहू के मेन बोस और सुदामा नाउ को कब गिरफ्तार करेगी पुलिस??

सक्ती , 28-04-2025 2:15:53 PM
Anil Tamboli
सक्ती - आखिर लक्ष्मण साहू के मेन बोस और सुदामा नाउ को कब गिरफ्तार करेगी पुलिस??

सक्ती 28 अप्रैल 2025 - सक्ती पुलिस ने 26 अप्रैल को अंक सट्टा खेलाने के आरोप में फल ठेला चलाने वाले लक्ष्मण प्रसाद साहू को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की थी और इसी केे साथ इस मामले में पुलिस की कार्यवाही यही खत्म हो गई। पुलिस ने लक्ष्मण साहू से यह भी जानने की कोशिश नही किया कि आखिर वो सट्टा पट्टी लिख कर किसे देता है और मेन खाईवाल कौन है।

अगर सक्ती पुलिस लक्ष्मण साहू से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करती तो असली खिलाड़ी तक पँहुच सकती थी लेकिन पुलिस ने ऐसा कुछ भी नही किया। इस मामले को लेकर पूरी बस्ती कह रही है कि लक्ष्मण साहू का मेन बोस झुलकदम में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाने वाला एक शख्स है और इन दोनों के बीच की कड़ी हॉस्पिटल के पीछे रहने वाला सुदामा नाउ है।

पुलिस की इस कार्यवाही के बाद लोग यह कह रहे है कि जब रायपुर और दुर्ग पुलिस छत्तीसगढ़ के सटोरियो को कोलकाता , असम, दिल्ली, गोवा से पकड़ कर ला सकती है तो सक्ती पुलिस के हाथ थाने से महज एक किलोमीटर दूर झुलकदम में ऑटो पार्ट्स की दुकान के आड़ में सट्टे का काम करने वाले सटोरिये तक क्यो नही पँहुच सके। जबकि उक्त ब्यक्ति का थाने में पुराना रिकॉर्ड भी है। ऐसे में अब सक्ती के लोग सवाल कर रहे है कि आखिर लक्ष्मण साहू के मेन बोस और सुदामा नाउ को कब गिरफ्तार करेगी पुलिस??।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH