आज का राशिफल , दिनांक 28 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 28-04-2025 1:08:52 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 28 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 28 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (28 अप्रैल) को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मेष राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपके कार्यों में शत्रु बाधा डालने की कोशिश कर सकता है। भावनाओं में नियंत्रण रखें। वित्तीय समझौता हो सकता है। तनाव लेने से बचें। दोस्तों का घर पर आगमन हो सकता है। उनका आदर-सत्कार करें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 12

वृषभ राशि - आज आपको जोखिम उठाने से बचने का प्रयास करना है। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। दोस्त आपके साथ रोमांचक शाम बिताने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में दिन खुशहाली भरा बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि - अपने पारिवारिक मामलों में किसी को दखलंदाजी करने से बचें। निवेश को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों के साथ समय बिताएं। दिन आपका शांति भरा रहेगा। शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करें। धैर्य और समझदारी से साथ काम लेने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 66

कर्क राशि - आप आज अपने सपनों को लेकर कार्य करेंगे। जिसमें काफी व्यस्त रह सकते हैं। बहुत ज्यादा उत्साहित होने से बचें। यात्रा की संभावना है। प्रेमी के साथ मनोरंजन भरा दिन बिताएं। पैसे खर्च करने से बचें। आपका रुका हुआ कार्य आज पूरा होने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 44

सिंह राशि - अगर आपको कोई पिछले काफी समय से काफी परेशान कर रहा था तो उससे आज आपको छुटकारा मिल सकता है। धन का आगमन हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश लाभदायी होने की संभावना है। प्रियजनों के साथ रिश्ते खुशमिजाज बीतेंगे।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 66

कन्या राशि - आज दोस्त आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। निवेश करने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह जरूर लें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। अतिरिक्त धन आने की संभावना है। किसी को नजरअंदाज न करें। परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 55

तुला राशि - आपका दिन आज काफी खुशहाली भरा बीत सकता है। समस्याओं का समाधान आसानी से आप खोज पाएंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन नए निवेश से बचें। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 35

वृश्चिक राशि - आपको स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिल सकता है। वित्तीय सौदे किसी के साथ होने की संभावना है। लेकिन अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान रखें, उन पर काबू रखकर ही कोई कार्य करें। चुनौतियों से निपटने में आपको मदद मिलेगी। अपने अनुभवों को छोटे बच्चों के साथ साझा करें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 25

धनु राशि - आज निवेश के लिए सही समय है। आय के नए स्रोत के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकीय सलाह लें। प्रेमी/प्रेमिका के साथ खुशमय दिन बीत सकता है। उनसे दूरी न बनाएं नहीं तो वह निराश हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी लकी नंबर: 8

मकर राशि - शारीरिक बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं, उससे उबरने का प्रयास करें। चिकित्सकों से सलाह लें। योग करें। प्रेमी के साथ बिताने के लिए आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है। अपने पहनावे पर भी ध्यान दें। क्योंकि पहनावा आपके स्वभाव पर निर्भर करता है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 45

कुंभ राशि - आज आपके कंधों पर काफी बोझ होने की संभावना है। लेकिन आप इसको आसानी से निपटा पाएंगे। आर्थिक रूप से आपका दिन सामान्य रहेगा। धन कमाने के आपको कई अवसर मिल सकते हैं। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 35

मीन राशि - आपका आपका सपना सच हो सकता है। जिसको लेकर आप काफी खुश दिखेंगे। लेकिन आपको उत्साह में आकर नियंत्रण नहीं खोना है। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। प्रेमी आपके उम्मीद पर खरा उतर सकता है। खरीदारी पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 50

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH