आज का राशिफल , दिनांक 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 27-04-2025 1:09:48 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 27 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (27 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - जीवनसाथी से खुलकर बात करने का प्रयास करें। बच्चे यात्रा के लिए जिद कर सकते हैं। निवेश करना लाभदाई हो सकता है। लेकिन बडे़ निवेश से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों पर दबाव डालने से बचें।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 2

वृषभ राशि - आज दान-पुण्य के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक स्थानों पर आवाजाही बनी रहेगी। अगर लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इससे छुटकारा मिलने की संभावना है। बड़े-बुज़ुर्गों के साथ समय बिता पाएंगे। कुछ परिणाम आज आपके फेवर में आ सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 7

मिथुन राशि - खान पान पर ध्यान दें, ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से बचें। दिनचर्या पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा मौका है। जीवनसाथी के साथ पिकनिक पर जाने की योजना सफल होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात की संभावना है। कोई प्रेरक पुस्तक पढ़ने का मन करेगा। जो आपके जीवन में बदलाव ला सकता है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 25

कर्क राशि - आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कामकाज के बीच आराम के लिए समय निकाल सकते हैं। व्यवसाय में आपको सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के लिए खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम-संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 5

सिंह राशि - आज आप बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। खुले विचारों के साथ कार्य करें। दोस्त आपका सहयोग करेगा। प्रेम-संबंध के मामलों में आपको सोच-विचारकर निर्णय लेने की जरूरत है। दान-पुण्य कर सकते हैं। समय काफी अच्छा गुजरेगा।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 50

कन्या राशि - आज आपको स्वास्थ्य का देखभाल करना जरूरी है। व्यवसाय में वित्तीय लाभ होगा। लेकिन निवेश में जोखिम उठाने से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आप अपना क्वालिटी टाइम जीवनसाथी के साथ बिताएं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 16

तुला राशि - किसी कारणवश आज आपको घर पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचें। यात्रा का प्लान बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ बिताने के लिए समय निकालें। प्रेमी के साथ रिश्ते गर्मजोशी से भरे रहेंगे। किसी से भी तीखी बहस करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 15

वृश्चिक राशि - किसी बात को लेकर आप असहजता महसूस कर सकते हैं। चुनौतियों से निपटने के लिए आपको प्रयास करना है। इसमें आपके दोस्त मदद कर सकते हैं। पैसों को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कोई आज आपको उपहार दे सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 32

धनु राशि - अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उससे बचने का प्रयास करें। यात्रा में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी करने से बचें। बच्चों के साथ समय बिताएं। किसी से बेवजह न उलझें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीलम नीला, लकी नंबर: 2

मकर राशि - आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा काफी बढ़िया रहेगा। हालांकि दोपहर के समय आपको सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उधार लेने और देने दोनों से आपको बचने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: गहरा गुलाबी, लकी नंबर: 65

कुंभ राशि - स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने से बचें। अप्रत्याशित लाभ हो सकते हैं। प्रेमी के साथ आपके संबंध काफी खुशहाली भरा गुजरेंगे। साथी का प्यार और स्नेह आपको काफी सुकून देगा। खर्च को लेकर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मुश्किल समय में अपने माता-पिता से बात करें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 35

मीन राशि - परिवार का समय पर सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन थोड़ी चुनौतीपूर्ण बीत सकता है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वैवाहिक प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। रोमांटिक शाम का इंतजार कर सकते हैं। यादगार दिन बिता सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 88

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH