सक्ती - श्याम राज में अंधेरगर्दी , एक ठेकेदार की गलती का खामियाजा भुगत रहे है सैकड़ों लोग..

सक्ती , 25-04-2025 3:58:05 PM
Anil Tamboli
सक्ती - श्याम राज में अंधेरगर्दी , एक ठेकेदार की गलती का खामियाजा भुगत रहे है सैकड़ों लोग..

सक्ती 25 अप्रैल 2025 - पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कांग्रेस से 38 साल पुराना रिश्ता तोड़ कर पालिका में जीरो टॉरलेन्स नीति और नगर विकास के मुद्दे को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा। सक्ती की जनता को श्याम सुंदर अग्रवाल का यह मुद्दा इतना पसंद आया कि उन्होनें दोनो प्रमुख पार्टी के प्रत्याशियों को नकारते हुए श्याम सुंदर अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाया। अब यही जनता श्याम सुंदर अग्रवाल से सवाल कर रही है कि क्या यही सक्ती का विकास है।

दरअसल मामला सक्ती के वंदना रोड वाली नाली निर्माण से जुड़ा हुआ है। वार्ड के लोगों की माने तो आज से लगभग एक साल पहले इस रोड में नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ था और इस नाली का ठेकेदार सक्ती का कोई मुकेश अग्रवाल था जिसने नाली निर्माण के नाम पर जमकर भ्रस्टाचार किया। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नाली निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। यही नही इस नाली में अब तक जितना भी कार्य हुआ है वो गुणवत्ताहीन है।

ठेकेदार ने अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के पास इस नाली को बनाने के लिए एक महीने पहले मुख्य सड़क से एक मोहल्ले को जोड़ने वाले मार्ग के बीच को खोद दिया है जिसमे अब तक निर्माणकार्य शुरू नही हुआ है। ऐसे में अब लोगो को आने-जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि ना तो यह पालिका के इंजीनियर को नजर आ रहा है और ना CMO साहब को और तो और जनता ने वोट देकर जिसे पार्षद और अध्यक्ष बनाया वो भी आँखे बंद किये बैठे है।

ऐसे में अब वार्ड की जनता सवाल कर रही है कि क्या यही है नगर का विकास..??। अगर पालिकाध्यक्ष को भविष्य में कभी भी जनता का समर्थन चाहिए हो तो बिना देर किए इस गंभीर मामले पर ध्यान देना होगा। अधिकारियों का क्या है वे आज यँहा है तो कल कंहा होंगे किसी को पता नही लेकिन श्याम सुंदर को तो यही और इसी जनता के बीच रहना है। ऐसे में  जरूरत है तत्काल कार्यवाही की..।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH