आज का राशिफल , दिनांक 25 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 25-04-2025 1:31:19 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 25 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 25 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (25 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों को प्रभावित कर सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट न ढूढ़ें। कड़ी मेहनत की जरूरत है। मानसिक शांति बनाए रखें। विचारों पर कार्य करने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करना चाहिए।

भाग्यशाली रंग: केसरिया, लकी नंबर: 85

वृषभ राशि - स्वादिष्ट खानपान के लिए आपको मौका मिलेगा। घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। परिवार के सदस्य आपकी आर्थिक मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में भी सुधार आने की संभावना है। खाली समय में किताबें पढ़ें।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 12

मिथुन राशि - आज बाहरी गतिविधियों से आपको दूरी बनानी पड़ सकती है। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। रोजमर्रा की आदतों पर सुधार की जरूरत है। नए संपर्क बनाने की कोशिश करें। दिन खुशनुमा बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 80

कर्क राशि - योग पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय लाभ के लिए नई योजना बना सकते हैं। घर पर भी बदलाव की तैयारी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ व्यवहार पर नरमी बरतें। भविष्य में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। खानपान पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3

सिंह राशि - शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप काफी समय से धन को लेकर चिंतित थे तो आज आपकी चिंता दूर हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 5

कन्या राशि - आज आपको बुद्धिमानी के साथ कार्य करने की जरूरत है। निवेश करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। पैसों को लेकर सकारात्मक लाभ मिलने की संभावना है। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 2

तुला राशि - आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। धनलाभ की संभावना है। बड़ों का आशीर्वाद आपके काफी काम आएगा। माता-पिता के साथ समय बिताने की जरूरत है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। रिश्ते को लेकर दयालुपन व्यवहार रखें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 20

वृश्चिक राशि - सफलता को लेकर आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। माता-पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन को लेकर दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। खाली समय किताबें पढ़ने पर बिताएं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 25

धनु राशि - आपके कठोर व्यवहार से काफी लोगों के नाराज होने की संभावना है। इसलिए व्यवहार को लेकर नरमी बरतें। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बीत सकता है। लापरवाही से बचें। वैवाहिक निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 2

मकर राशि - आज आपको स्वास्थ्य पर भरपूर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, जब तक सफलता न मिले किसी से कुछ न कहें। निवेश को लेकर आपके दिमाग में नए विचारों का आवागमन हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 10

कुंभ राशि - आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। इसलिए दिन में सावधान रहें। दोस्त आपका धोखा दे सकता है। तनाव से बचें। खरीदारी करने जा सकते हैं, जिसमें काफी धनखर्चा की संभावना है। भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। मौज-मस्ती के साथ दिन बिताने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 12

मीन राशि - आज कोई आपका फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता करने से बचें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले मात-पिता के साथ विचार-विमर्श जरूर करें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH