दरवाजे पर लिखा पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में दरवाजा खोला जाय और झूल गया फाँसी पर ,,

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दरवाजे पर लिखा पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में दरवाजा खोला जाय और झूल गया फाँसी पर ,,
बलौदाबाजार 27 नवम्बर 2020 - बलौदाबाजार जिले के भाटापारा के बंगाली पारा कॉलोनी में एक युवक का घर में फांसी के फंदे पर लटकता शव बरामद हुआ है. युवक का शव सड़ चुका है और दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

घर के दरवाजे पर कागज चस्पा मिला, जिसमें लिखा है कि पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में दरवाजा खोला जाए. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सुरेश कुमार नागवानी है. उसकी शादी नहीं हुई थी।

बंगाली कॉलोनी में सुरेश और उसका भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते थे. दोनों को एक दूसरे से कोई मतलब नहीं था. कुछ दिनों तक मोहल्ले में नहीं दिखने पर पड़ोसियों ने घर जाकर देखा, तो दरवाजे पर लिखा मिला कि पुलिस और मीडिया को बुलाकर ही दरवाजा खोले. पड़ोसियों ने उसके भाई की मदद से भाटापारा शहर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला, तब वो फांसी पर लटकता मिला. भाटापारा शहर थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस) जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया लाश दो से तीन दिन पुरानी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दरवाजे पर लिखा पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में दरवाजा खोला जाय और झूल गया फाँसी पर ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH