सक्ती - गांजा विक्रेता भीम भागा रेंगली , अब अविनाश कर रहा है सक्ती का नाश

सक्ती , 23-04-2025 2:18:12 PM
Anil Tamboli
सक्ती - गांजा विक्रेता भीम भागा रेंगली , अब अविनाश कर रहा है सक्ती का नाश
सक्ती 23 अप्रैल 2025 - ब्रम्हानंद के लगातार खुलासे के बाद गांजा विक्रेता "भीम" सक्ती के वार्ड क्रमांक 02 से अपना बोरिया बिस्तर समेट कर अपने गांव उड़ीसा के रेंगली भाग गया है लेकिन जाते जाते अपना गांजे का काला कारोबार अपने बेटे अविनाश को सौप गया है। ब्रम्हानंद की माने तो अब यह अविनाश गांजा बेच कर सक्ती का "नाश" करने में जुटा है।

ब्रम्हानंद ने बताया कि यह अविनाश हर वक्त गांजे की पुड़िया जेब मे रख कर घूमते रहता है और जँहा भी ग्राहक मिले उसे बेच देता है और यह अविनाश नशे के अड्डे जैसे गायत्री मंदिर के पास , शनि मंदिर के पीछे , गौरवपथ का पुराना धर्मशाला , नया बस स्टैंड , बाजार पानी टंकी के पास जा कर नशे के दीवानों को गांजे की सप्लाई करता है।

ब्रम्हानंद का कहना है कि यह अविनाश या तो अपने पिता"भीम" के द्वारा स्टॉक किये गए गांजे को धीरे धीरे खपा रहा है या फिर "भीम" उड़ीसा से अपने बेटे अविनाश को गांजा की सप्लाई कर रहा है और अविनाश उस गांजे को सक्ती शहर के साथ ग्रामीण इलाके में बेच रहा है। बहरहाल इन दोनों में से कुछ भी हो सक्ती शहर के युवाओं के लिए खतरनाक है।

इन सबमे आश्चर्य की बात यह है कि इतना कुछ करने के बाद भी ना तो "भीम" पुलिस की गिरफ्त में आया और ना अविनाश हत्थे चढ़ा यही वजह है कि इन दोनों के हौसले बुलंद थे वो तो ब्रम्हानंद की वक्रदृष्टि इन बाप-बेटे पर पड़ गई जिससे गांजे के काले कारोबार का खुलासा हो गया। अब ब्रम्हानंद "भीम" के बेटे अविनाश की जन्मकुंडली निकालने में जुट गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH