आज का राशिफल , दिनांक 23 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 23-04-2025 12:55:26 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 23 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 23 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (23 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आपका स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसे का सोच समझकर निवेश करें। प्रेमी के साथ रोमांस भरा दिन बिताने का प्रयास करें। कार्यों में देरी से बचें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 44

वृषभ राशि - मानसिक और शारीरिक तौर पर आप काफी एक्टिव रह सकते हैं। पैसे कमाने पर आज आपका भरपूर फोकस रहेगा। प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों का घर पर आगमन हो सकता है। उनसे अपनी बातें खुलकर कह सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 50

मिथुन राशि - आप आज अपने व्यवहार पर ध्यान दें। लोगों को आपका व्यवहार खराब लग सकता है। जिसकी वजह से आपके रिश्तों पर भी दरार आ सकती है। स्वास्थ्य बढ़ियां रहेगा। वित्तीय लाभ की संभावना है। दोस्तों या रिश्तेदारों को पैसा उधार देने से बचें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 15

कर्क राशि - आज आपको शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है। बेवजह की चीजों पर बिल्कुल भी पैसे खर्च न करें। रोमांटिक समय पार्टनर के साथ बिताने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 22

सिंह राशि - ऊर्जावान बने रहेंगे। वित्तीय लाभ के कई अवसर आपके सामने आ सकते हैं। काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपके साथ दिन का एन्जॉय कर सकते हैं। काफी लंबे समय बाद आपको घर कोई नया मेहमान आ सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 12

कन्या राशि - आज आप दूसरों की आलोचना करने में अपना समय बर्बाद न करें। नहीं तो आपका स्वास्थ्य बुरा असर डाल सकता है। अगर आप छात्र हैं तो मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। मानसिक रूप से शांति भरा दिन बिताने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 20

तुला राशि - शारीरिक बदलाव की संभावना है। योग से दिन की शुरुआत करें। आर्थिक लाभ कमाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। छोटे भाई-बहन के साथ समय बिताएं। उन्हें उचित मार्गदर्शन दें। नए विचार पर सोच-विचारकर निर्णय लेने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, लकी नंबर: 20

वृश्चिक राशि - आज आप खेलों को लेकर काफी एक्टिव हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंताओं से दूरी बनाने का काम करें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी। मूड को बेहतर बनाने के लिए शाम के समय घूमने जरूर निकलें। वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है।

भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 30

धनु राशि - रचनात्मक कार्य करने का विचार आपके मन में आ सकता है। शेयर बाजार में निवेश के लिए प्लान बन सकता है। लेकिन आपको निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। प्यार भरा दिन बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 5

मकर राशि - आज आपका दिन काफी अच्छा बीत सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने की संभावना है। दिन भर ऊर्जा बनाए रखने के लिए आपको परिवार के साथ दिन बिताने की जरूरत है। वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए सोच-समझकर योजना बनाने की जरूरत है। 

भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, लकी नंबर: 5

कुंभ राशि -आज आपको अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खेलकूद या शारीरिक गतिविधि में दोस्तों के साथ शामिल हो सकते हैं। प्रेमी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। ईमानदारी के साथ कार्य करें। दोपहर के समय कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 7

मीन राशि - आज आप काम से जल्दी छुट्टी लेने की कोशिश कर सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च आपके सामने आ सकता है। पैसों को सही जगह पर खर्च करें। यात्रा के लिए प्रेमी के साथ जाने का प्लान बनाएं।

भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 12

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH