आज का राशिफल , दिनांक 22 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 22-04-2025 1:28:19 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 22 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 22 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (22 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप अपने सभी पुराने लंबित कामों को निपटाने का प्रयास करें। नहीं तो ये काम बढ़ते ही जाएंगी। जिसकी वजह से आप अपने चाहकर भी जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। प्रेमी से आपको प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। नई शुरुआत में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा साथी रहेगा। इसलिए धैर्य के साथ कार्य करें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 85

वृषभ राशि - आज आपको खुद पर भरोसा रखकर कार्य करने की जरूरत है। आत्मविश्वास आपका बढ़ा रहेगा। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी बात को लेकर आप कुछ समय के लिए नाराज भी हो सकते हैं। इससे बचें।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 22

मिथुन राशि - ज्योतिषीय सलाह ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नहीं तो खानपान की वजह से आपको अपच की समस्या हो सकती है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। पारिवारिक निर्णय आपको आज लेने पड़ सकते हैं। ईमानदारी से अपने कार्य करते रहें, लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू , लकी नंबर: 45

कर्क राशि - आज आप अपनी सभी खराब आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए परिवार के बीच समय बिताएं।

भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 11

सिंह राशि - व्यवसाय में निवेश करते समय काफी सावधान रहने की जरूरत है। शत्रु आज हावी हो सकते हैं। इसलिए आपको धैर्य के साथ कार्य करना है। शत्रुओं से सावधान रहना है। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताने का प्रयास करें। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 24

कन्या राशि - आज आपका दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। शादीशुदा लोगों का प्रेमी के साथ समय बीत सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए समय निकालें। आपसे आज कोई प्रभावित हो सकता है। मान-सम्मान की अपेक्षा है।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 20

तुला राशि - परिवार के साथ आप संतुलित आहार लें। फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तेदार के यहां जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी आपके कार्यों में काफी सहयोग करेगा। किसी से मनमुटाव न करें, बल्कि मन की बात को बोल दें। इससे रिश्ते खराब नहीं होंगे।

भाग्यशाली रंग: हल्का नारंगी, लकी नंबर: 15

वृश्चिक राशि - आज आपका दिमाग कोई नया वेंचर खोलने के लिए कहेगा। लेकिन आपको उत्तेजना में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। पैसे की कमी आ सकती है। प्रेमी से मन की बात कह सकते हैं। कोई आपको लेकर आज काफी प्रशंसा कर सकता है।

भाग्यशाली रंग: गेहुंआ, लकी नंबर: 25

धनु राशि - आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। आपके पास आज कई स्रोतों से पैसा आ सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इससे बचें।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 2

मकर राशि - किसी के निजी मामलों में दखलंदाजी करने से बचें। नहीं तो आप ही सबसे बड़े गुनहगार साबित हो सकते हैं। जिम्मेदारियों से पीछे भागने से बचें। निवेश के प्रस्ताव आपके पास आ सकते हैं। करियर पर फोकस करने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 1

कुंभ राशि - आज आपका दिन काफी शांति भरा बीतेगा। कहीं से विशेष निमंत्रण आ सकता है। स्वादिष्ट खाने का अवसर मिल सकता है। किसी कार्य में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रखें। शाम के समय सकारात्मक परिणाम आएंगे।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 3

मीन राशि - आपका मजबूत पक्ष आज सामने आएगा। कोई आपसे पैसे उधार मांग सकता है। कहीं से पुराना पैसा भी वापस आने की संभावना है। बेवजह विवाद करने से बचें। आज कोई आपकी परीक्षा ले सकता है। इसलिए विवाद करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 14

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH