छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 21-04-2025 8:23:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

मोहला 21 अप्रैल 2025 - मोहला-मानपुर जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरत में है. एक युवक, जो अपने ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आया था, कुछ ही दिनों बाद उसकी सड़ी-गली लाश झाड़ियों में मिली थी. इस पूरे मामले में पुलिस ने खौफनाक साजिश का खुलासा किया है. युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की थी. इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक संजीव मांझी मानपुर थानाक्षेत्र के ग्राम उरझे का निवासी था और वह 13 अप्रैल को ससुराल ग्राम बोगाटोला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था. इसके बाद वह लापता हो गया था. 17 अप्रैल को उसकी सड़ी-गली लाश बोगाटोला से लगे बिरझूटोला गांव के झाड़ियों में छुपी हुई हालत में मिली थी. पुलिस ने शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या है. विवेचना में विभिन्न सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस को चौंकाने वाली सच्चाई का पता चला. पुलिस के मुताबिक, संजीव मांझी की पत्नी का प्रेम संबंध युगल कुंजाम नामक युवक से चल रहा था. दोनों ने मिलकर संजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 13 अप्रैल की रात युगल और उसका साथी धर्मेंद्र, संजीव को शराब पीने के बहाने बाईक से आमाडुला मार्ग स्थित पुल पर ले गए. वहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी।

इसी दौरान पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर संजीव और युगल के बीच विवाद हुआ. इस दौरान युगल और धर्मेंद्र ने मिलकर गमछे से संजीव का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को पास की झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने जब तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी युगल कुंजाम और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला
एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला
छत्तीसगढ़ - नाबालिग के साथ गैंगरेप, परिचित युवक सहित 05 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - नाबालिग के साथ गैंगरेप, परिचित युवक सहित 05 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार दंपति को मारी टक्कर, हादसे में पति और पत्नी की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार दंपति को मारी टक्कर, हादसे में पति और पत्नी की मौत
छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल, सभी का ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल, सभी का ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH