आज का राशिफल, दिनांक 21 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 21-04-2025 1:20:21 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 21 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 21 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (21 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपका दिन सकारात्मक बीत सकता है। आत्मविश्वास भरा रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। शत्रुओं की बातों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। वित्तीय सुधार के लिए कड़ी मशक्कत करने की जरूरत है। कुछ लोगों को नजरअंदाज करना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 20

वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। व्यापार में भरपूर तरक्की होने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्यार के मामलों में आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 90

मिथुन राशि - आज आप अपना ज्यादातर समय खेलकूद पर बिता सकते हैं। परिवार के लोग आपसे समय न देने की वजह से नाराज हो सकते हैं। अपने वित्तीय मामलों को लेकर सावधान रहें। किसी से सफलता मिलने के पहले अपने प्लान के बारे में न बताएं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 40

कर्क राशि - आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विदेश में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में अच्छे मुनाफे की प्रबल संभावना बन रही है। परिवार के लोगों से अपने दिल की बात को कह सकते हैं। प्रियजन से आपको सरप्राइज मिल सकता है। आपको उसके साथ समय बिताने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 22

सिंह राशि - आप किसी कार्य को लेकर आज उलझ सकते हैं। लेकिन आपको धैर्य के साथ अपने काम पर लगे रहना है। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक उम्मीदें आपके जीवन में बदलाव लाएंगी। सपनों के लिए समय निकालें। वैवाहिक जीवन में प्यार और हंसी-खुशी गुजरेगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 45

कन्या राशि - आज आपको संयमित रहने की जरूरत है। आपके सामने कोई बड़ी चुनौती आ सकती है, जिसका सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय निर्णय लेने से पहले आपको वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। किसी बात को लेकर शुरू हुआ तनाव आपके वैवाहिक जीवन में प्रभाव डाल सकता है।

भाग्यशाली रंग: ग्रेजा, लकी नंबर: 20

तुला राशि - आज आपका दिन ज्यादातर आध्यात्मिक कार्यों में बीत सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करना है। बड़े वित्तीय लाभ की संभावना है। अपने आसपास जरूरतमंदों की मदद करें। व्यवहार में अपने दयालुपन दिखाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग: नीलम नीला, लकी नंबर: 15

वृश्चिक राशि - आज आपको स्वास्थ्य की चिंता से दूरी बनानी है। खानपान अच्छा रहेगा। अगर कोई आपसे पैसे उधार लिया है तो वह वापस कर सकता है। रिश्ते को मजबूत करने का बेहतरीन दिन है। आप आज सामाजित बदलाव को लेकर चिंता कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: गेहुंआ, लकी नंबर: 24

धनु राशि - आज का दिन मौज-मस्ती भरा बिताने का प्रयास करें। दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। लालच में आकर निवेश करने से बचें, नहीं तो पछतावा के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 5

मकर राशि - आज गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं। नुकसान से बचने के लिए पारिवारिक सदस्यों के मदद ले सकते हैं। उनसे सुझाव लेकर कार्य करें। जीवनसाथी के साथ गर्मजोशी भरा दिन बीतने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 1

कुंभ राशि - आज दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे। किसी को उधार दिए गए पैसे मिल सकते हैं। सामाजिक मेलजोल जरूरी है। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। प्रेमी के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे। यात्रा सुखद होगी।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 3

मीन राशि - बच्चों के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। पड़ोसी के साथ रिश्ते आपके खराब हो सकते हैं। शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप कहीं जा रहे हैं तो अपनी चीजों को संभाल कर रखें। खर्च बढ़ेगा लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना है।

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 12

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH